Connect with us

featured

23 जनवरी को टीईटी परीक्षा, बलिया के इन 42 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

Published

on

बलिया। पेपर लीक होने के बाद रद्द हुए टीईटी की परीक्षा 23 जनवरी को होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों में तैयारियों शुरु हो गई हैं। जिले में 42 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। 23 जनवरी को होने वाली परीक्षा को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ब्रिजेश मिश्रा ने बताया कि इस बार भी जिले में 42 केंद्रों पर टीईटी की परीक्षा कराई जाएगी, जिसमें करीब प्राइमरी संवर्ग में 25584 और जूनियर संवर्ग में 16075 अथ्यार्थी भाग लेंगे। यूपी टीईटी की परीक्षा की पहली पाली 23 जनवरी रविवार को सुबह 10.30 बजे से आरंभ होकर दिन के 12 बजे तक हो सकती है। इसमें करीब 25134 अभ्यार्थी भाग लेगें। जबकि दूसरी पाली दिन के 2.30 बजे से आरंभ होकर शाम पांच बजे तक हो सकती है, जिसमें 15646 अभ्यार्थी भाग लेगें।

परीक्षा में नकल न हो सके, इसके लिए जिले को जोन व 21 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटजिक मजिस्ट्रेट और एक पर्यवेक्षक भी तैनात किया जाएगा। केंद्र के आसपास की साइबर कैफे, फोटो स्टेट आदि की दुकानों को खोलने पर पाबंदी रहेगी और परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन  व किसी प्रकार के इलेक्ट्रानिक्स गैजेट पर बैन रहेगा। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सीसीटीवी कैमरों से परीक्षार्थियों पर नजर रखी जाएगी।

यहां बनेंगे केंद्र – जिसमें जीईसी बलिया, जीजीआईसी बलिया, सूर्यबदन विद्यापीठ बसंतपुर, सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा, कैस्टरब्रिज स्कूल बसंतपुर, सेक्रेट हर्ट स्कूल सहरसपाली, होली क्रॉस स्कूल अमृतपाली, एमएम टाउन इंटर कालेज बलिया, कुंवर सिंह इंटर कालेज बलिया, गुलाब देवी बालिका इंटर कालेज बलिया, गुलाब देवी महिला महाविद्यालय बलिया, आदर्श इंटर कालेज नरहीं, सेवा संघ इंटर कालेज सोहांव, गांधी इंटर कालेज चिलकहर, अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज रसड़ा, मथुरा डिग्री कालेज रसड़ा, शहीद मंगल पांडेय राजकीय महाविद्यालय नगवा, द होरिजन गड़वार, दिल्ली पब्लिक स्कूल मिड्ढा, सनबीम स्कूल अगरसंडा, नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर

सीनियर सेकेंडरी स्कूल माल्देपुर, आरके मिशन स्कूल सागरपाली, देवस्थली विद्यापीठ संवरा, ज्ञानकुंड एकेडमी वंशीबाजार, राधाकृष्ण एकेडमी संवरूबांध, ज्ञान पीठिका जीराबस्ती, वंशी बाजार इंटर कालेज, गांधी इंटर कालेज सिंकदरपुर, सतीश चंद्र डिग्री कालेज बलिया, शहीद मंगल पांडेय इंटर कालेज नगवां, राम सिंहासन सिंह किसान टिंर कालेज दुबहर, सुखपुरा इंटर कालेज, टाउन् पालीटेक्निक तिखमपुर, द्यूली इंटर कालेज, रामदहिन सिंह इंटर कालेज आमघाट, बांसडीह इंटर कालेज, चैनराम बाबा इंटर कालेज सहतवार, पीडी इंटर कालेज गायघाट, जमुना राम पीडी कालेज चितबड़ागांव, गौरीशंकर राय कन्या महाविद्यालय करनई शामिल हैं।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

Published

on

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच “नव आरंभ विदाई समारोह-2026” का भव्य आयोजन किया गया। बीए चतुर्थ व एमए द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने अपने सीनियर्स (बीए VI व एमए IV सेमेस्टर) को यादगार विदाई दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजि० तुषारनंद ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया।

प्राचार्य डॉ० अंगद प्रसाद गुप्त ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया, वहीं सीनियर छात्रों ने गुरुजनों को अंगवस्त्र भेंट कर आभार जताया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, नृत्य, भजन और कविता ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नए सफर के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा देते हैं।

समारोह में महाविद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि संचालन बृजेश गुप्ता, अंकिता और सलोनी ने संयुक्त रूप से किया।

Continue Reading

featured

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

Published

on

बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।

तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।

युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।

इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।

Continue Reading

featured

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

Published

on

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!