Connect with us

बलिया स्पेशल

बलिया- वायु सेना में कार्यरत व्यक्ति ने दिया तीन तलाक़, न्याय के लिये दर-दर भटक रही पीड़ित

Published

on

घनश्याम तिवारी सिकनदरपुर बलिया

बैरिया। मोबाईल फोन पर तीन बार तलाक तलाक तलाक बोला और फिर अपनी पत्नी से सम्बंध तोड़ लिया। अब उसकी पत्नी न्याय के लिये थाना पुलिस व न्यायालय के चक्कर लगा रही हैं।

शुक्रवार को पीड़िता का पति सांसद भरत सिंह से मिलकर अपनी पुत्री को न्याय दिलवाने कि गुहार लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को अबैध घोषित कर दिया हैं बावजूद इसके जमीनी हकीकत कुछ और ही बयाँ कर रही हैं।

बैरिया कस्बे कि निवसी सगुफा खातुन पुत्री मु0 मुस्ताक कि सादी मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार 12 अप्रैल 16 को दुबहड़ थाना क्षेत्र के निवासी जावेद इकबाल पुत्र इकबाल अहमद के साथ हुई थी।

जावेद इकबाल भारतीय वायु सेना में कार्यरत हैं। सगुफा का कहना हैं कि सादी के बाद वे राजी खुशी के साथ अपनी ससुराल में रह रही थी। मेरे पति मुझे अपने साथ नौकरी पर भी ले जाने को कहते थे परन्तु अचानक मेरे ससुराल वाले एक राय होकर दहेज कि मांग कर हमारा उत्पीड़न करने लगे। 01 अगस्त 17 को मेरे पति का फोन आया वे भी यह कहने लगे कि तुम्हारे परिवार वाले दहेज कम दिए हैं ।

तुम मेरे लायक नही हो। मेरा यहा एक लड़की जिसका नाम निशा अग्रवाल हैं उससे अफेयर हो गया हैं। कुछ बाद उससे सादी करने वाला हूँ। वह माँ बाप कि इकलौती हैं उसकी सारी प्रापर्टी मेरी हो जायेगी। मेरे परिवार वाले भी राजी हैं।

उन्होंने कहा अगर मेरे साथ रहना हैं तो 10 लाख नकद व एक कार लेकर आवो। मैंने कहा यह सम्भव नही हैं। इतना पैसा हमारे माँ बाप नही दे सकते।उन्होंने फोन पर तीन बार तलाक कहने के बाद फोन रख दिया। उसके बाद से मेरी ससुराल वालो का ब्यवहार बदल गया।वे मुझे और अधिक प्रताड़ित करने लगे।

सगुफा ने बताया कि 02 अगस्त को मेरे देवर जफर इकबाल ने सास ससुर व ननद एक राय होकर मुझे पकड़ लिये तथा मेरा गला दबाकर जान से मारने कि कोशिश करने लगे। मैं किसी तरह जान बचाकर अपने मामा मुख्तार के घर पहुची। उसके बाद से मैं अपने मायके में बैरिया रह रही हु।

अक्टूबर 17 को सगुफा अपने पिता के साथ दुबहड़ थाने में तहरीर दिया परन्तु कुछ नही हुवा। उसके बाद 24 अक्टूबर को उसने बलिया न्यायालय में भी बाद प्रस्तुत कर न्याय कि गुहार लगाई हैं। सगुफा के पिता मुस्ताक मोटर साईकिल के मैकेनिक हैं। उन्होंने सी ओ बैरिया उमेश कुमार व थानाध्यक्ष बैरिया गगन राज सिंह कि मौजूदगी में अपनी पीड़ा से भाजपा सांसद भरत सिंह को अवगत कराया। सांसद ने उन्हें हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया। सगुफा अपने पति के साथ रहना चाहती हैं।

उसने बताया कि उसका पति फेस बुक पर उस लड़की के साथ फोटो डालकर कहा हैं कि वो उस लड़की से सादी कर लिया हैं। सगुफा अपने पति के अधिकारियो से भी बात कर चुकि हैं अधिकारियो ने उसे न्याय देने का भरोसा दिया था परन्तु अब अधिकारी भी फोन नही उठा रहे हैं।

उक्त के सम्बन्ध में सी ओ बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि पीड़िता का मामला न्यायालय में हैं। कानून के दायरे में उसकी जो भी सम्भव होगा उसकी मदद कि जायेगी।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

Published

on

बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।

तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।

युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।

इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।

Continue Reading

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!