Uncategorized
सुप्रीमकोर्ट का बड़ा फैसला, ममता समर्थकों में ख़ुशी की लहर…
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के एक आदेश के खिलाफ बंगाल की भाजपा इकाई ने सुप्रीमकोर्ट में अर्जी दायर की थी जिसे सुप्रीमकोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया है आपको बता दें कि बंगाल में भाजपा और ममता बनर्जी के बीच चल रहा विवाद किसी से छिपा नहीं है जहाँ ममता इस समय राज्य की सीएम हैं उनकी प्रसिद्धि बंगाल में अपनी चरम पर है वही भाजपा से उनका आये दिन कोई न कोई विवाद होता रहता है जिसमे अभी हाल में सीबीआई का मामला बहुत गरम हुआ था और इस मुद्दे पर जमकर राजनीति हुई थी लेकिन मामला धीरे-धीरे ठंडा हो गया.

उसके बाद अब बंगाल की भाजपा इकाई ने ममता के एक आदेश के खिलाफ सुप्रीमकोर्ट में अर्ज़ी लगायी थी जिसे सुप्रीमकोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया दरअसल मामला ये है कि अब लोकसभा चुनाव आने वाले हैं और इसके लिए सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है लेकिन ममता सरकार ने इसी बीच ये आदेश दे दिया कि मार्च में बच्चों की परीक्षा के मद्देनज़र लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं होगा.

अब इस आदेश से ज़ाहिर है कि चुनाव प्रचार पर सीधा असर पड़ेगा और सभी पार्टियों को बहुत मेहनत करनी पड़ेगी इसी बात को देखते हुए बंगाल की भाजपा इकाई ने सुप्रीमकोर्ट में एक अर्जी डाली गयी थी जिसमे कहा गया था कि ये बैन इसलिए लगाया गया है कि आने वाले चुनाव में भाजपा अपना चुनाव प्रचार न कर सके और चुनाव के दौरान विशेषकर आम चुनाव के दौरान लागू की गयी अधिसूचना पर्यावरण कानून के वैध दायरे से बाहर है.

आपको बता दें कि भाजपा का ये भी कहना था कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तय सीमा तक लाउडस्पीकर बजाने की इजाज़त देता है लेकिन राज्य सरकार इसकी भी इजाज़त नहीं दे रही है इस तरह की रोक एक सोची समझी रणनीति है जिससे भाजपा चुनाव प्रचार ना कर सके लेकिन भाजपा की इस याचिका को सुप्रीमकोर्ट ने ये कहकर ख़ारिज कर दिया कि चुनावी रैलियों से ज़्यादा बच्चों की पढ़ाई ज़रूरी है.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
बैरिया1 week agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
featured2 weeks agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
-
खेल कूद3 weeks agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured3 hours agoमेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम





