Uncategorized
मुस्लिम बनते जोराम ने किया बड़ा खुलासा, कहा – इस्लाम को बदनाम करने के लिए र…
हॉलैंड में मुसलमानों के खिलाफ जो शख्स सबसे ज्यादा ज़हर उगलता था। पिछले कुछ समय पहले खबर आई कि उसने इस्लाम कबूल कर लिया है और मुसलमान बन गया है। उस शख्स का नाम है जोराम वेन क्लोरेन । आपको बता दें कि जोराम वेन क्लोरेन अपने देश में एक ऐसे नेता के तौर पर जाने जाते थे जो इस्लाम विरोधी बयान देते रहते थे और इस्लाम विरोध पर अपनी राजनीति चमकाते थे। आपको बता दें कि जोराम वेन क्लोरेन उसी कट्टरपंथी मुस्लिम विरोधी पार्टी के मेंबर थे जिसके चीफ हैं गियर्ट वेल्डर्ज़ ।

गियर्ट वेल्डर्ज़ ने विवादित कार्टून बनाने को लेकर एक प्रतियोगिता का ऐलान किया था और इस पर काफी हंगामा हुआ था। बहरहाल, अब है जोराम वेन क्लोरेन ने इस्लाम कबूल करने के बाद पहली बार सामने आये हैं और बड़ा बयान दिया है। उन्होंने डच रेडियो पर इस्लाम कबूल करने के बाद अपना पहला इंटरव्यू दिया है। इस दौरान है जोराम वेन क्लोरेन ने कहा है कि वह कुछ समय से इस्लाम की आलोचना करने के लिए एक किताब लिख रहे थे। इस दौरान उन्होंने इस्लाम को करीब से जाना और समझा। उन्होंने कहा कि इसका उनके दिल पर ऐसा असर पड़ा कि वह मुसलमान बन गए। आपको बता दें कि है जोराम वेन क्लोरेन कोई छोटे नेता नहीं थी बल्कि 2010 से 2014 तक वह पीवीवी के सांसद रहे ।

पूरी दुनिया में पीवीवी अपने इस्लाम विरोधी रुख के लिए जानी जाती है। हालाँकि 2014 में उन्होंने खुद को इस पार्टी से अलग कर लिया था। इसके बाद जोराम वेन क्लोरेन अपनी नई पार्टी बनाई थी लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई और 2017 के राष्ट्रीय चुनाव में उनकी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। चुनाव में करारी हार मिलने के बाद उन्होंने राजनीति से भी सन्यास लेने का ऐलान किया था। आपको बता दें कि जोराम वेन क्लोरेन कई बार इस्लाम और कुरान पर विवादित बयानबाजी कर चुके हैं लेकिन अब वह अपने किये पर पछता रहे हैं ।

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
बैरिया1 week agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
featured2 weeks agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
-
खेल कूद3 weeks agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured2 hours agoमेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम





