बलिया
बलिया कोतवाल की कथित गुंडागर्दी के खिलाफ छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा
बलिया में छात्रनेता से दुर्व्यवहार के मामले में शहर कोतवाल प्रवीण सिंह के निलंबन की मांग लगातार उठ रही है। कोतवाली की कथित गुंडागर्दी को लेकर छात्रों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और एडीएम सीमा पांडेय को ज्ञापन सौंपा, साथ ही कोतवाल पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद छात्रों का काफिला एसपी कार्यालय की ओर निकल पड़ा।
जहां अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी को ज्ञापन सौंपकर छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष धनंजय सिंह बिसेन के साथ हुए दुर्व्यवहार पर शहर कोतवाल को निलंबित करने और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। वहीं इतनी संख्या में छात्रों के हुजूम को देखकर एसपी कार्यालय में हड़कंप मच गया।
तमाम कर्मचारी इधर-उधर भागते व्यवस्था संभावते दिखे। वहीं छात्र नेताओं ने चंद्रशेखर उद्यान में बैठक की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अफनी बात रखने का अधिकार है लेकिन शहर कोतवाली पुलिसिया रौब दिखाकर दबाना चाहते हैं। छात्र नेताओं ने स्पष्ठ किया कि जब तक कोतवाल का निलंबन नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में जैनेंद्र पांडेय, रूपेश चौबे, अमित दुबे, आलोक कुंवर, उपेंद्र यादव, अविनाश सिंह, सिंटू यादव, तेज प्रताप सिंह, आकाश मिश्रा, विवेक सिंह, प्रवीण सिंह, विक्की, राकेश यादव, आशुतोष ओझा, मोहित चौधरी, अभिनव सिंह, आशुतोष राय बंटी, अदालत सिंह, प्रियव्रत सिंह, ब्रजेश यादव, मुरली, अमरेश सिंह, सिंटू सिंह आदि उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि जिले में अपराधों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। आए दिन चोरी, लूट, हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन घटनाओं से साफ है कि पुलिस का इकबाल अपराधियों पर खत्म होता दिखा रहा है। वहीं कई बार पुलिस की गुंडागर्दी के मामले भी सामने आए हैं, लिहाजा पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


