Uncategorized
सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ हुई FIR, इस मामले में हो सकती है जेल…
बॉलीवुड में दबंग स्टाइल में एंट्री करने वाली मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अकसर किसी न किसी बात पर चर्चा में रहती है बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और राजनीती में अपना दब- दबा चलने वाले शत्रुगन सिन्हा की बेटी है, सोनाक्षी सिन्हा की माँ बॉलीवुड की ब्यूटी गर्ल कहे जाने वाली पूनम सिन्हा हैं, पहली फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में एंट्री बॉलीवुड के दबंग भाईजान सलमान खान के साथ किया था, सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा को लांच किया था बतौर एक्ट्रेस, दबंग फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रूप में लांच किया था. उसके बाद से सोनाक्षी सिन्हा का बोलबाला चल पड़ा था .सोनाक्षी सिन्हा अभिनेत्री के साथ साथ रैप्पर भी है.

सोनाक्षी सिन्हा इस समय फिर से चर्चा में आ गई है सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है, बताते है पूरा मामला क्या है दरसल बात यह की दिल्ली में एक इवेंट के लिए सोनाक्षी सिन्हा के साथ उनके 4 और आर्टिस्ट को बुक किया गया था , सोनाक्षी सिन्हा और उनके 4 आर्टिस्ट के खिलाफ पुलिस ने कम्प्लेन की है की पिछले साल सितम्बर 28 को सोनाक्षी सिन्हा को परफॉर्म करना था दिल्ली में जिसके लिए सोनाक्षी सिन्हा ने 37 लाख रूपीस लिए थे .

इवेंट मैनेजर ने सोनाक्षी सिन्हा को 37 लाख रुपये दिया था और लास्ट मिनट पर सोनाक्षी सिन्हा ने वह इवेंट कैंसिल कर दिया था और सोनाक्षी सिन्हा नहीं गई दिल्ली , सोनाक्षी सिन्हा कई सरे वेडिंग ऑफ़ सेरीमनीज़ में परफोर्मे करती है और साथ ही साथ सलमान खान के साथ दबंग रीलोड शो में भी परफोर्मे करती है .

इवेंट मैनेजर ने सोनाक्षी सिन्हा से रिक्वेस्ट भी की थी कि अगर वह इवेंट पर नहीं आई तो उनको काफी बड़ा नुक्सान हो जाएगा और उनकी रेपुटेशन भी डाउन हो जाएगी दिल्ली में , लेकिन इन सब के बावजूद सोनाक्षी सिन्हा ने एक नहीं सुनी उस इवेंट मैनेजर की और वह नहीं गई दिल्ली बाद में सोनाक्षी सिन्हा ने एक सॉरी का मेल करके बात को टालने की कोशिश किया , माना तो यह जा रहा है सोनाक्षी के आकउंट मैनेजर ने अब तक इवेंट मैनेजर से लिए हुआ एडवांस 37 लाख रूपीस …आगे देखिए वीडियो
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured2 weeks agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
बैरिया2 days agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
featured2 weeks agoतीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता
-
featured3 weeks agoCBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
खेल कूद1 week agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured1 week agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां





