Uncategorized
बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा फैसला, महागठबंधन से अलग अकेले लड़ेंगी चुनाव….
महागठबंधन को लेकर बड़ी खबर आरही है . बहुजन समाज पार्टी ने महागठबंधन को बड़ा झटका दिया है . बसपा ने बिहार में अकेले चिनव लड़ने आदेश का फैसला किया है . मध्य प्रदेश की तरह अब बिहार में भी बहुजन समाज पार्टी ने महागठबंधन से किनारा साध लिया है . बहुजन समाज पार्टी ने बिहार में सभी ४० सीटों पर लड़ने का फैसला किया है .

बसपा सुप्रीमो मायावती ने इसके लिए बैठक बुलाई जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने बताया बसपा अकेले लड़ेगी और सभी ४० सीटों पर अपने कैंडिडेट खड़ा करेगी . उन्होंने बताया पूरे प्रदेश में बसपा का प्रचार प्रसार जोरो से चल रहा है . उम्मीदवारों के सन्दर्भ में पार्टी सुप्रीमो मायावती ने 28 फ़रवरी को बैठक बुलाई है .

आपको बता दें बिहार में भले ही बहुजन समाज पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी लेकिन उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी एक साथ चुनाव लड़ रही है . उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर सपा बसपा का गठबंधन हुआ है 80 सीटो में सपा 37 और बसपा 38 सीटो पर चुनाव लड़ेगी . अमेठी और रायबरेली की सीट पर नहीं उतरेंगे कोई प्रत्याशी.

2014 लोकसभा चुनाव में बसपा को एक भी सीट नहीं मिली थी . वहीँ समाजवादी पार्टी को सिर्फ 5 ही सीटें हासिल हुई थी और भारतीय जनता पार्टी ने सहयोगी दलों के साथ लगभग 73 सीटें हासिल की थी . इस बार भाजपा का सीधा मुकाबला सपा-बसपा गठबंधन से है . सर्वे की माने तो गठबंधन को ठीक ठाक सीटें मिल सकती है . वही दूसरी तरफ कांग्रेस ने 2014 लोकसभा चुनाव में २ सीटें हासिल की थी . लेकिन इस बार प्रियंका गाँधी के सक्रीय राजनीती में आने के बाद पार्टी को उत्तर प्रदेश में भार मिला है और अनुमान लगाया जा रहा है कि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में इस बार २ ज्यादा सीटों के मिलने की उम्मीद है .

बसपा सुप्रीमो मायावती के फैसले से सब हैरान है कि सपा के साथ गठबंधन में मौजूद रहने के बावजूद मायावती ने बिहार में अकेले लड़ने का फैसला किया है .
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoबलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
-
उत्तर प्रदेश4 days agoराष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह
-
बलिया स्पेशल4 hours agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह4 hours agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
सिकंदरपुर2 hours agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 hours agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 hours agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 hours agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027





