बलिया
2024 से बलिया में शुरू हो जाएगा सौलर पैनल का उत्पादन, सैंकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार
बलिया जिले में 450 करोड़ की लागत से सोलर प्लांट की फ्रैक्ट्री लगाई जाएगी। शासन एएमपी एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा इस प्रोजेक्ट में निवेश किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि मार्च 2024 से सोल पैनल उत्पादन शुरु हो जाएगा।इस प्लांट के लगने से जहां सोलर बिजली का उत्पादन होगा तो वहीं सैंकड़ों श्रमिकों को जिले में ही रोजगार मिल सकेगा। कंपनी के सीईओ सी. चौधरी ने बताया कि प्रोजेक्ट को स्थापित करने के लिए शीघ्र ही भूमि चयन से लगायत अन्य जरुरी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया जाएगा। करीब 700 कुशल श्रमिकों को रोजगार दिया जाएगा।
बता दें कि शुक्रवार को औद्योगिक परियोजना की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरिमनी ञ्च3.0 के अंतर्गत 80 हजार 224 करोड़ की 1406 औद्योगिक परियोजनाओं का शिलायंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के विकास भवन के सभागार कियागया। इस कार्यक्रम में जनपद के तीन करोड़ से कम पूंजी निवेश करने वाली इकाइयों ने प्रतिभाग किया।
इसमें कपड़ा उद्योग, बिंदी उद्योग, फ्लोर मिल उद्योग तथा राइस मिल उद्योग के उद्योग जगत के लोग शामिल रहे। इस दौरान पीएम मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। इसमें पीएम ने बताया कि इन परियोजनाओं के शुरू होने से 5 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। पावर, टेक्सटाइल, आईटी, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि के क्षेत्र में निवेश से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कृषि आधारित खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना से किसानों की आय में वृद्धि होगी।
रक्षा उपकरणों के उत्पात से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में विकास से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा सीमेंट इकाइयों की स्थापना से निर्माण क्षेत्र में मजबूती आएगी। इस अवसर पर अबरार इंटरप्राइजेज के राइस मिल उद्योग के अबरार अहमद को मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
वहीं जिलेवासियों के लिए अच्छी बात यह है कि राइस मिल में अब नए लोगों को रोजगार मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान जिले में राइस मिल में एक करोड़ तीस लाख रुपये का इंवेस्टमेंट करने वाले बेल्थरारोड के फरसाटार गांव निवासीरार अहमद ने कहा कि यह प्रायोगिक तौर किया गया निवेश है। इससे करीब 60 लोगों को रोजगार मुहैया होगा। उन्होंने भविष्य में डेढ़ करोड का निवेश करने के साफ डबल कैपसिटी की मशीने लगाने की बात भी कही और कहा कि मशीनों की क्षमता में बढ़ोत्तरी होने के उपरांत जिले से चावल का निर्यात भी किया जाएगा।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


