बलिया
अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री बनी बलिया की स्मृती सिंह
बलिया में नवगठित नगरपंचायत रतसर कला की निवर्तमान ग्राम प्रधान स्मृति सिंह को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया है। ये संस्था पंचायतीराज मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्य करने वाली स्वायत्तशासी संस्था है।
संस्था के राष्ट्रीय मुख्य महामंत्री एसएस विजय मिश्रा ने पत्र तथा टेलिफोन के माध्यम से उन्हें यह जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर भारत का प्रभार सौपा है। देश भर के पंचायतों के हितों के लिये 1958 से कार्यरत अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष गुजरात के पुर्व मुख्यमंत्री बलवंत राय मेहता तथा भारत रत्न जयप्रकाश नारायण, गुलजारीलाल नन्दा, लाल बहादुर शास्त्री आदि इसके संस्थापक सदस्य रह चुके हैं।
स्मृति सिंह के पिता स्व. अखण्डानन्द सिंह गड़वार ब्लाक के वर्षों तक ब्लाक प्रमुख तथा बाबा स्व. सहजानंद सिंह डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। वर्तमान में अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय सचिव तथा भाजपा महिला मोर्चा बलिया के जिला सचिव के पदों के दायित्वों का निर्वहन कर रही है।
बता दें कि स्मृति सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय से मैनेजमेंट की डिग्री प्राप्त स्मृति सिंह को ग्राम पंचायत में उनके रचनात्मक व सामाजिक कार्यों के लिये उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री महाराष्ट्र, मुख्यमंत्री गोवा तथा राज्य निर्वाचन आयोग,उत्तरप्रदेश सहित अनेकों विश्वविद्यालयों, ख्यातिप्राप्त सामाजिक संस्थाओं, जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
पूर्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विडिओकान्फ्रेंसिंग द्वारा वार्ता के क्रम मे स्मृति सिंह के हेल्पलाइन में क्षेत्रीय भाषाओं में बात करने के दिये सुझाव पर सहमति जताते हुये तत्काल भोजपुरी व बुंदेलखंडी भाषा मे अपनी शिकायत हेल्पलाइन पर दर्ज कराने की व्यवस्था की थी। अपनी बडी बहन दीप्ति सिंह के साथ समाजहित मे देहदान तथा कैंसर पीड़ित महिलाओ के लिए अपने बाल दान कर चुकी स्मृति सिंह के अतिप्रतिष्ठित एआईपीपी के राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत होने पर पूर्वांचल के पंचायत प्रतिनिधियों व सामाजिक संस्थाओ ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


