Connect with us

बलिया

मायावती पर गीत गाकर मुश्किल में पड़े सिंगर प्रमोद, बलिया में बसपा कार्यकर्ताओं ने की FIR की मांग

Published

on

बलिया। बसपा प्रमुख मायावती सहित अन्य नेताओं के नाम पर आपत्तिजनक गाना गाकर भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव  मुश्किल में पड़ गए हैं। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं आक्रोश देखने को मिल रहा है। बलिया के रसड़ा थाने में बसपा कार्यकर्ताओं ने गायक के खिलाफ शिकायत तक की है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. अश्वनी कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भोजपुरी गायक प्रमोद प्रेमी और गीतकार मनीष गौरी पर आपत्तिजनक गायकी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इसके लिए उन्होंने लिखित शिकायत की।

साथ ही कहा कि प्रमोद प्रेमी द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए गीत के माध्यम से बसपा प्रमुख मायावती समेत कई अन्य राजनेताओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर जनमानस की भावना को ठेस पहुंचाया गया है। इससे उनके साथ ही कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को ठेस पहुंची है।

बसपा में भाईचारा समाप्त होने की स्थिति पैदा हो रही है। उच्च कोटि के नेता के खिलाफ इस प्रकार का अश्लील गीत एक गंभीर राष्ट्रीय अपराध की श्रेणी में आता है। इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की प्रबल संभावना पैदा हो गई है। न्याय हित और राष्ट्र हित में उपरोक्त गायक और लेखक के खिलाफ सबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। हिमेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement        
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

आज बलिया पहुंचेंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद सनातन पांडेय के पारिवारिक विवाह समारोह में लेंगे भाग

Published

on

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 30 अप्रैल को बलिया का दौरा करेंगे। वे अमौसी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के माध्यम से यात्रा करेंगे। उनका हेलीकॉप्टर बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र स्थित नवीन आदर्श इंटर कॉलेज, सलेमपुर के मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से वे सड़क मार्ग द्वारा पांडेयपुर के लिए रवाना होंगे।

अखिलेश यादव बलिया से सांसद सनातन पांडेय के आवास पर आयोजित विवाह समारोह में शामिल होंगे, जहां वे नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद देंगे। समाजवादी पार्टी ने उनके इस दौरे का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।

Continue Reading

बलिया

कोलकाता में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का भव्य आयोजन, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के सान्निध्य में 4 से 6 मई तक होगा महाअनुष्ठान

Published

on

कोलकाता के बड़ा बाजार स्थित बिनानी भवन में आगामी 4 से 6 मई तक आध्यात्मिक ऊर्जा और धार्मिक आस्था से परिपूर्ण श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष आयोजन देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी के सान्निध्य में संपन्न होगा।

यह महायज्ञ राष्ट्र की प्रगति, विश्व शांति और लोक कल्याण की भावना से प्रेरित है। आयोजन में भाग लेने हेतु वाराणसी से अनेक विद्वान पुरोहितों का आगमन हो रहा है, जो पूर्ण वैदिक विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराएंगे।

महायज्ञ के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति अपेक्षित है। इस अनुष्ठान में श्री ललिता सहस्रनाम का एक करोड़ बार पाठ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में सुहासिनी महिलाएं और श्रद्धालु भाग लेंगे। कुमकुम के माध्यम से देवी भगवती की अर्चना की जाएगी।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी इससे पूर्व यह विशेष महायज्ञ नई दिल्ली, वाराणसी, प्रयागराज, गुवाहाटी, मुंबई, चेन्नई, कांचीपुरम, हैदराबाद और इंदौर सहित देश के विभिन्न प्रमुख शहरों में सफलता पूर्वक आयोजित कर चुके हैं। कोलकाता में यह आयोजन स्वामीजी के मार्गदर्शन में दूसरी बार संपन्न होने जा रहा है।

माता ललिता को समर्पित यह महायज्ञ न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकता का भी संदेश लेकर आता है।

Continue Reading

featured

बलिया में लू की स्थिति, अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचा

Published

on

उत्तर प्रदेश में पिछले सप्ताह झुलसाने वाली गर्मी के बाद अब लू की तीव्रता में थोड़ी कमी आई है। कई जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात का तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक, यानी 27.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

अगले 24 घंटे के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार लखनऊ में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा या आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया, बहराइच, सुल्तानपुर और गाज़ीपुर में लू जैसी स्थितियाँ बनी रहीं। रविवार को बलिया में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक था।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में आंधी, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान मुज़फ्फरनगर में 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!