Categories: बलिया

बलिया में सरयू की धाराएं हुई बेक़ाबू, कई परिवारों के आशियाने बहे

बलिया में सरयू नदी उफान पर है। सरयू नदी के क़हर से कई गावों के ग्रामीण परेशान है। कई ग्रामीणों के आशियाने, ज़मीन और फसल सरयू नदी के तेज़ धाराओं में बह गई है। ऐसे में ग्रामीणों को भारी नुक़सान हो रहा है। सरयू के कटान से पीड़ित परिवार प्रशासन से मदद माँग रहे हैं, लेकिन सरकार और बाढ़ विभाग मूक दर्शक बना हुआ है।

बता दें कि बैरिया के सुरेमनपुर दियराचंल के गोपाल नगर टाड़ी गांव इन दिनों प्रकृति की मार झेल रही है। सरयू नदी की धाराएं बेकाबू गई है, जिससे कटान तेज हो गया है। गांव के काली मंदिर के नदी में समाने के साथ ही चार अन्य लोग अशोक यादव, भरत यादव, लक्ष्मण यादव व शिवजी यादव का आशियाना सरयू नदी में विलीन हो गया है। उधर मुखराम यादव, छपित यादव, किसुन यादव, नन्हक यादव, राजेश यादव, मुसाफिर यादव, महातम यादव, सुरेंद्र यादव का मकान कटान के मुहाने पर आ जाने से उक्त लोग अपने हाथों से अपना आशियाना उजाड़ना शुरू कर दिए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को करीब 50 एकड़ उपजाऊ जमीन सरयू नदी में विलीन हो चुका है। बाढ़ राहत और बचाव के नाम पर यहां सब कुछ शून्य हैं। कटान रोधी कार्य भी नहीं हो रहे हैं। कटान पीड़ितों ने बताया कि यहां नेता आते हैं, फोटो खिंचवाते हैं और चले जाते हैं। धरातल पर कटान रोकने के लिए कुछ भी व्यवस्था नहीं हो रही है। लगातार नदी उपजाऊ जमीन और लोगों के खून पसीने से बने मकान नदी में समेटती जा रही हैं। उसे बचाने का कोई ठोस उपाय नहीं हो पा रहा है।

बलिया के  लोगों का आरोप है कि बाढ़ विभाग कटान रोकने की मंशा नहीं रखता है। कटान रोकने के नाम पर उन्हें अपना मतलब साधना उद्देश्य रह गया है। यही स्थिति रही तो शिवाल मठिया, गोपाल नगर, मानगढ़, वशिष्ठ नगर सहित दियराचंल के कुल आधा दर्जन गांवो की तीस हजार की आबादी अगले कुछ समय में पूरी तरह से सरयू नदी में विलिन हो जाएगी। आज जिन चार लोगों के आवासीय मकान सरयू नदी के कटान से कटा है। उनके बच्चे व परिवार रिश्तेदारी में चले गए हैं।

वहीं परिवार के एक या दो पुरुष सदस्य गांव में मौजूद है, जो सूनी आंखों से सरजू नदी की तरफ अपनी तबाही की मंजर देखने पर विवश हैं। दूसरी तरफ जिन लोगों का मकान कटान के मुहाने पर पहुंचा है। उसे घर के सभी स्त्री पुरुष आनन फानन मे अपने मकान को उजाड़ रहे हैं। मौके पर केवल लेखपाल राजू यादव मौजूद थे। अन्य अधिकारी उपस्थित नहीं थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago