Categories: बलिया

बलिया में कूलर की हवा बनी शादी टूटने की वजह, हैरान करने वाला है मामला!

बलिया में कूलर की हवा की वजह से एक युवक की शादी टूट गई। कूलर की हवा को लेकर हुए विवाद से नाराज़ दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। जानकारी के मुताबिक़ घटना चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के गाँव की है। यहाँ गुरुवार रात गाजे-बाजे के साथ बारात पहुँची थी।

इस दौरान जनवासे से बरात झूमते-नाचते द्वारापूजा और जयमाल के लिए लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंची। द्वारापूजा के बाद जयमाल का कार्यक्रम हो रहा था।इस दौरान टेंट के अंदर लगे कूलर के सामने बैठने को लेकर बराती और घराती पक्ष के बीच विवाद हो गया। दोनों ओर से हुई मारपीट में कई लोग चोटिल हो गए, कुछ सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलने के बाद मौक़े पर पुलिस पहुँची और दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर थाने ले गई। इस घटना के बाद सभी मांगलिक कार्यक्रम ठप्प पड़ गए। वारदात के बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद बारात लौट गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago