बलिया में ड्राइवर की कमी की वजह से रोडवेज़ बस का परिचालन बंद हो गया। इससे स्थानीय लोग काफ़ी परेशानी का सामना कर रहे हैं। बस के अचानक बंद हो जाने से लोग आवागमन नहीं कर पा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव जयप्रकाश नगर (सिताबदियारा) से दो वर्ष पूर्व संचालित होने वाली रोडवेज बस सेवा परिवहन निगम द्वारा अचानक बंद कर दी गई है। इसके अलावा बिहार की ओर से सिताब दियारा से छपरा होते हुए पटना तक के लिए बस की सेवा प्रदान की गई थी, यह बस भी खटारा होने के चलते सिताबदियारा में दो दिन से खड़ी है। एक साथ 2 बसों का संचालन बंद हो जाने से लोगों को काफ़ी परेशानी हो रही है।
बता दें कि 2 साल पहले सीएम के आदेश पर निगम ने जयप्रकाश नगर से बस सेवा का संचालन शुरू किया था। जनपद के पूर्वी छोर पर स्थित दलजीत टोला जयप्रकाश नगर निवासी राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने पिछले वर्ष 21 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जेपी के धरती पर आमंत्रित किया था। इसी दौरान उन्होंने वहां के लोगों के आवागमन में सहूलियत के लिए वाराणसी और कानपुर के लिए दो बसों का परिचालन शुरू कराया था।
लोकसभा चुनाव के समय से दोनों बसों का संचालन बलिया डिपो ने बंद कर दिया है, जबकि बलिया सदर सीट से जीतकर गए दयाशंकर सिंह यूपी की सरकार में परिवहन मंत्री हैं।चालक ने बताया कि बस बहुत ही पुरानी दी गई है। उसमें कई तरह की खराबी आ गई है। बसों का संचालन बद होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं।
इधर बलिया डिपो एआरएम अजय कुमार का कहना है कि चालक की कमी के चलते शाम को संचालित होने बस फिलहाल नहीं चल रही है। जबकि सुबह वाली बस संचालित हो रही है। चालक की उपलब्धता होते ही शाम वाली बस भी पूर्ववत संचालित कर दी जाएगी।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…