Categories: बलिया

बलिया में करोड़ों के मेडिकल उपकरण बने शोपीस, ऑक्सीजन प्लांट बन गए कबाड़

बलिया जिले में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के सभी दावे पूरी तरह फेल होते नजर आ रहे हैं। जिले में मरीजों के इलाज के लिए करोड़ों की लागत से मेडिकल उपकरण खरीदे गए थे, लेकिन अब ये उपकरण केवल शोपीस बन कर रह गए हैं। कोरोनाकाल में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट भी कबाड़ बन कर रह गए हैं। ऐसे में मरीज परेशान हो रहे हैं।

बता दें कि कोरोना काल के दौरान जिला अस्पताल सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन, ऑक्सीमीटर सहित अन्य उपकरण उपलब्ध कराए गए थे। दस ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए थे। जिला व महिला अस्पताल को छोड़ दें तो अन्य अस्पतालों पर लगाए गए प्लांट कबाड़ हो रहे हैं।

इसके अलावा सीएचसी के स्टोर रूम में 700 कंसंट्रेटर मशीनें, ऑक्सीमीटर सहित अन्य उपकरण रखे-रखे खराब हो रहे हैं। फेफना में विदेशी फंड से 100 बेड बैलून कोविड अस्पताल बनाया गया था। ये पूरी तरीके से एसी था। यहां लगाए गए वेंटिलेटर, एसी, बेड समेत अन्य कीमती उपकरण कुछ जिला प्रशासन और कुछ इब्राहिमपट्टी कैंसर अस्पताल को दे दिए गए।

वहीं ट्रॉमा सेंटर में पांच और बंसतपुर सीएचसी पर करीब 10 वेंटिलेटर लगाए गए हैं, लेकिन ये काम नहीं करते। इन अस्पतालों में जब भी कोई हार्ट, सांस या अन्य गंभीर मरीज आता है, तो उन्हें वेंटिलेटर वार्ड में भर्ती नहीं किया जाता बल्कि उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। कुल मिलाकर महंगे-महंगे उपकरण मौजूद होने के बावजूद सीएचसी रेफर सेंटर के रूप में कार्य कर रहे हैं।

सीएचसी पर पीकू वार्ड संक्रमित गंभीर बच्चों के इलाज के लिए बनाया गया था। संक्रमण का डर न होने के कारण ये वार्ड अभी भी बंद है। इशके अलावा ट्रामा सेंटर में पांच वेंटिलेटर लगाए गए हैं। गंभीर मरीज आने पर उसमें इलाज की सुविधा मिलेगी। गौरतब है कि बदलते मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ी है, लेकिन जिले के किसी भी अस्पताल में पीडियाट्रिक्स इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) वार्ड की सुविधा न होने व जिला अस्पताल के पीकू वार्ड में ताला बंद होने के कारण बच्चों को रेफर करना पड़ता है।

इधर सीएमओ डॉक्टर विजयपति द्विवेदी का कहना है कि खराब पड़े ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत के लिए पत्र लिखा गया है। जरूरत के हिसाब से कंसेंट्रेटर मशीनों का प्रयोग किया जाता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago