Categories: बलिया

बलिया में युवक की मौत के बाद चक्काजाम करने वाले 24 नामजद और 40 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

बलिया के बांसडीह में सड़क हादसे में युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने 24 नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि एसएसआई रंजीत विश्वकर्मा की तहरीर पर ये मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आरोप लगाया है कि सिद्धौली में सड़क जाम किये जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। राहगीरों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग पुलिस व प्रशासन विरोधी नारे लगा रहे थे।

पुलिस ने मामले में अरमान पासवान, छितेश्वर पासवान, दीपक पासवान, धमेंद्र, गुड्डू, सोनू, राजकुमार, रमेश, कृष्ण, गामा पासवान समेत 24 नामजद और 40 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

गौरतलब है कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव के सिद्धौली मौजा निवासी 21 वर्षीय अभिषेक पासवान गुरुवार की देर रात बाइक से घर से कही जा रहा था, तभी बोलेरो ने टक्कर मार दिया। घायल अभिषेक पासवान को पीएचसी बांसडीह पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच किया जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago