बलिया में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री और जिलाध्यक्ष पर दर्ज हुआ गैंगरेप का केस!

बलिया में विश्व हिंदू परिषद केे प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे और जिला कार्य अध्यक्ष सुनील यादव पर गैंगरेप और धोखाधड़ी का कथित आरोप लगा ह। जिसके बाद की बांसडीहरोड पुलिस ने  इस मामले में कार्रवाई करते हुए विश्व हिंदू परिषद केे प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे और जिला कार्य अध्यक्ष सुनील यादव पर केस दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन कर रही है।

आरोपों के मुताबिक बांसडीहरोड थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि सदर कोतवाली निवासी और विहिप के जिला कार्य अध्यक्ष सुनील यादव, जापलिनगंज निवासी और विहिप के प्रांत सहमंत्री मंगलदेव चौबे द्वारा बांसडीहरोड थाना के पीछे की जमीन पर स्कूल संचालित किया जाता है। जमीन किराए पर लेने के लिए एंग्रीमेंट की बात कह आरोपियों ने 5 लाख रुपये में झांसा देकर उक्त जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम से करवा ली।

आरोप है कि जब महिला मंगलदेव चौबे के आवास पर पहुंची तो दोनों आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया। पुलिस पर आरोप है कि उसने पहले पीड़िता पर दबाव बनाने और मामले को सलटाने की कोशिश की। जब महिला नहीं मानी तब 8 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

पीड़िता ने बताया कि बांसडीहरोड थाना पुलिस को एक जुलाई को तहरीर दिया था, मामला विश्व हिंदू संगठन के पदाधिकारियों से जुड़ा होने के कारण पुलिस मामले को दबाने में जुटी रही। इस कार्य स्थानीय नेता भी पुलिस की मदद कर रहे थे। मैंने एसपी से मामले की शिकायत की, इसके बाद मुकदमा दर्ज हुुुआ। आरोपियों ने खुद को फंसता देख जमीन वापस करने का भी आश्वासन दिया था।
एएसपी उत्तरी का कहना है कि शिकायत मिलते ही मामले की जांच कर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अगर पीड़िता ने पूर्व में शिकायत की होगी तो मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago