Categories: बलिया

बलिया में सरयू से कटान तेज, हजारों एकड़ जमीन नदी में बही, अपने आशियाने तोड़कर बाहर जा रहे लोग

बलिया में सरयू नदी की वजह से कटान तेज हो रहा है। ये ग्रामीणों के लिए एक बड़ी परेशानी बन गई है। तटबंधीय इलाकों में रहने वाले लोग लंबे समय से कटान का सामना कर रहे हैं। उनका कहना है कि अब तक हजारों एकड़ जमीन नदी के कटान में बह चुकी है। उनका काफी नुकसान हो चुका है। कई परिवार अपने आशियाने तोड़कर बाहर जा चुके हैं।

लोगों का कहना है कि नदी जब बढ़ाव पर होती है तब भी कटान करती है और जब घटाव पर होती है तो भी कटान में तेजी होती होती है। नदी का जल स्तर सोमवार की शाम चार बजे चांदपुर गेज पर जहां 57.79 मीटर था। वहीं मंगलवार की सुबह आठ बजे 57.67 मीटर दर्ज किया गया। यानि नदी के जल स्तर में 16 घंटे में एक सेंटीमीटर से भी कम रफ्तार से 12 सेंटीमीटर घटाव दर्ज किया गया।

नदी सरयू का जल स्तर धीरे-धीरे नीचे की तरफ की तरफ जा रहा है और कटान तेज होता जा रहा है। अब तक करीब पांच सौ एकड़ से अधिक भूमि को नदी अपना निशाना बना चुकी है। नदी की कटान को देखते हुए तटबन्धीय इलाकाई लोग अपना आशियाना तेजी से हटाने में लगे है। बांसडीह तहसील क्षेत्र के भोजपुरवा टिकुलिया में करीब तीन सौ परिवारों की बस्ती नदी के निशाने पर हैं। यहां लोग अपने मकान को तोड़ करके सामान हटाने में लगे हैं, उधर बैरिया तहसील क्षेत्र के गोपानगर टाड़ी में अब तक नौ परिवारों के मकान नदी में समाहित हो चुका है। तीन दर्जन से अधिक परिवारों के आशियाने नदी के निशाने पर हैं।यह संख्या जल स्तर में बढ़ाव होने पर बढ़ते हुए सैकड़ों तक पहुंच सकती है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago