बलिया की जिला जेल लगभग 1 सप्ताह में खाली हो जाएगी। जेल के बंदियों को दूसरी जेलों में भेजे जाने के आदेश दिए हैं। इसके अनुसार बलिया जेल में निरुद्ध सभी 388 विचाराधीन पुरुष और 21 विचाराधीन महिला बंदियों को जिला कारागार मऊ भेजा जाएगा।
ऐसे 20 सिद्धदोष बंदी पर विचाराधीन केस भी हैं, उन्हें भी जिला कारागार मऊ भेजा जाएगा। सभी अल्प वयस्क 49 बंदियों को जिला जेल आजमगढ़ में निरुद्ध किया जाएगा। इसके अलावा 16 सिद्धदोष पुरुष बंदियों को केंद्रीय कारागार वाराणसी भेजा जाएगा।
वरिष्ठ जेल अधिकारी के अनुसार वर्तमान में बलिया में लगभग 500 बंदियों की क्षमता की जेल है, जो पुरानी हो चुकी है और आबादी के बीच आ गई है। सुरक्षा कारणों से नई व अत्याधुनिक जेल बनाए जाने का निर्णय किया गया है। शहर के बाहर नई जिला जेल के लिए भूमि चिह्नित की जा चुकी है। बंदियों को दूसरी जेलों में भिजवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसे एक सप्ताह में पूरा कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…