Categories: बलिया

बलिया में अघोषित बिजली कटौती के विरुद्ध उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

बलिया में अघोषित बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने विद्युत वितरण खंड द्वितीय रामपुर कार्यालय पर घेराव कर प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन छात्रनेता और सामाजिक कार्यकर्ता रिपुन्जय रमण पाठक रानू के आह्वान पर किया गया। वहीं, 3 सूत्रीय मांगपत्र विद्युत विभाग के एक्सईएन को सौंपा।

बता दें कि बीते 1 माह से शहर सहित ग्रामीण अंचलों में बिजली आपूर्ति निर्वाध रूप से संचालित नहीं हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार 3 से 4 घंटे बिजली दी जा रही है, जबकि शहर में 10 से 12 घंटे आपूर्ति दी जा रही है। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने छात्रनेता और समाजसेवी रानू पाठक के नेतृत्व में रामपुर कार्यालय पहुंचे, जहां अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर शहर में व्यापक विद्युत व्यवस्था की समस्याएं गिनाई।

उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमराई हुई है। ग्रामीण इलाकों में भी लगातार कटौती की जा रही है। बीते एक पखवारे से जिले भर में बिजली की आपूर्ति ध्वस्त है। भीषण गर्मी में कटौती से लोग बेहाल है, वही विद्युत के अभाव में पेयजल नलकूपों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने शहर के शहीद पार्क चौक से रेलवे स्टेशन रोड सहित तमाम सड़कों से नंगे बिजली तार को अतिशीघ्र हटाने सहित भूमिगत बिजली किए जाने की मांग की। शहर की स्थिति तो बद से बदतर हो गई है, लोग पानी के लिए तरस रहे है।

अधिशासी अभियंता नरेंद्र प्रकाश ने बताया कि ऊपर से जितनी बिजली मिल रही है उतनी ही सप्लाई की जा रही है। शहर में जर्जर तार, जर्जर खंभों को तत्काल ठीक कर व्यवस्था में सुधार करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर छात्र नेता अमित यादव, रामबहादुर यादव धवन, रमेश कुमार, मोहित गुप्ता, राहुल मिश्रा, अवनीश पांडेय अनंत, बबलू यादव,भीम,मोहित गुप्ता, विवेक पांडेय, रंजीत चौहान, अभिषेक सिंह, अजीत गुप्ता, गोल्डी कुमार, कृष्णा जायसवाल, रमेश चौहान आदि मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago