Uncategorized
बड़ी हो गयी ये बच्ची, तस्वीर देख यकीन नहीं होगा आपको, दबंग 3 में …
सलमान खान को बॉलीवुड का एक मजबूत स्तंभ माना जाता है। सलमान खान ने बॉलीवुड को बेहतरीन फिल्मों के साथ-साथ बेहतरीन नय एक्टर और एक्ट्रेसेस भी दिए हैं सलमान खान की दरियादिली के चर्चे तो पूरे बॉलीवुड में सुनने को मिलेंगे। बहुत सारे ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं जिन्हें सलमान खान ने लांच किया है जैसे आदित्य पंचोली के बेटे ,सुनील शेट्टी की बेटी ,मोहनीश बहल की बेटी और कितने ही नाम ऐसे हैं जिन्हें सलमान ने लांच किया है ।

वहीं अब खबरें मिल रही है कि सलमान खान अपने दोस्त महेश मांजरेकर की बेटी को भी लांच करने जा रहे हैं ।जी हां दोस्तों “दबंग 3” में सलमान खान ने अपने दोस्त महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर को अपने अपॉजिट रोल दिया है । खबरें मिली है कि “दबंग 3” में सलमान खान की फ्लैशबैक लाइफ को दिखाया जाएगा। जिसमें सई मांजरेकर ने सलमान खान की प्रेमिका का रोल निभाया है ।बताया जा रहा है कि सई मांजरेकर के फ्लैशबैक सीन को पूरी तरह से शूट कर लिया गया है अब बस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है ।
आपको बता दें कि फिल्म “दबंग 3” 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। दोस्तों सई मांजरेकर का नाम सलमान खान के ऑपोजिट सुनकर आप सभी के मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि अब दबंग 3 में सोनाक्षी सिन्हा होगी या नहीं ?तो आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा दबंग 1 और 2 की तरह दबंग 3 में भी सलमान खान की पत्नी रज्जो का ही किरदार निभा रही है लेकिन इस फिल्म में सलमान खान की फ्लैशबैक लाइफ को दिखाया गया है जिसमें उनकी प्रेमिका के रूप में नजर आएंगी सई मांजरेकर ।

दोस्तों जब से दबंग 3 के आने की खबरें आ रही है तब से सोशल मीडिया पर सलमान खान की एक फोटो बहुत तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वे एक छोटी सी बच्ची के साथ है ।आपको बता दें कि यह बच्ची सई मांजरेकर ही है यह फोटो सई मांजरेकर के बचपन की है जिस समय वे अपने पापा के साथ शूटिंग पर आया करती थी और आज सई मांजरेकर सलमान खान के ऑपोजिट काम करने जा रही हैं ।

लोगों का मानना है कि सई बहुत ही किस्मत वाली है जिनकी बॉलीवुड करियर की शुरुआत ही सलमान खान के साथ हो रही है। वरना बॉलीवुड में स्ट्रगल करने वालों की कमी नहीं है।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured2 weeks agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
बैरिया4 days agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
featured3 weeks agoतीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
खेल कूद2 weeks agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured1 week agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां





