Uncategorized
ज’म्मू कश्मी’र को लेकर इरान ने दिया बड़ा बयान, कहा – ईरान भारत से कश्मी’र में रहने वाले मुस्लि’म के लिए…
जब से कश्मीर से धारा 370 हटाई गई है तब से भारत की राजनीति ने बड़ी करवट ली है। धारा 370 आजकल बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है इतना ही नहीं पाकिस्तान ने तो इस फैसले के बाद से भारत से सभी संबंध तोड़ दिए हैं। दोस्तों धारा 370 को हटाने के बाद से पाकिस्तान में इस बात को लेकर खलबली मची हुई है .
पाकिस्तान ने इस मुद्दे को लेकर कई देशों से मदद मांगी लेकिन सभी ने मदद करने से इंकार कर दिया और भारत और पाकिस्तान को आपस में सुलह करने एवं आपस में बातचीत करने की राय दी। कई देशों ने तो भारत का समर्थन भी किया कि भारत ने जो भी किया सही किया । जहां एक तरफ अमेरिका ,रूस, चीन जैसे बड़े देशों ने भारत का समर्थन किया वही अब ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्लाह सईद अली खमैनी का बड़ा बयान सामने आ रहा है।

दोस्तों जब से भारत सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटा ली है और उसे 2 राज्यों में बांट दिया है तब से प्रत्येक देश अलग अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहा है और इन देशों में अब ईरान भी शामिल हो चुका है। ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्लाह सईद अली खमैनी ने ट्विटर के माध्यम से कश्मीर के मुसलमानो की चिंता जाहिर की है ।

उन्होंने कहा है कि “ईरान भारत से कश्मीर में रहने वाले मुस्लिम के लिए न्याय पूर्ण नीति अपनाने की उम्मीद करता है”। साथ ही उन्होंने ट्वीट के माध्यम से यह भी लिखा कि कश्मीर में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए हम चिंतित हैं। दोस्तों भले ही देश अलग हो लेकिन एक समुदाय के लोग दो अलग देशों में बटकर भी एक ही रहते हैं। और कुछ इसी प्रकार का उदाहरण देखने को मिला कश्मीर के मुसलमानों एव ईरान के बीच।
खमैनी के ट्विटर से यह साफ जाहिर हो रहा था कि वह किस प्रकार मुस्लिम समुदाय का भला चाहते हैं और किस प्रकार उनकी सुरक्षा के लिए बार-बार भारत से कह रहे थे। अयातुल्लाह सईद अली खमेनेई ने अपने ट्विटर में कश्मीर की हालात का जिम्मेदार ब्रिटेन को बताया और ब्रिटेन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा आज कश्मीर के जो भी हालात हैं वह ब्रिटेन की देन है। ब्रिटेन ने उपमहाद्वीपों के बंटवारे के समय यह घाव जानबूझकर इस इलाके में छोड़ दिया था ताकि कश्मीर में हमेशा संघर्ष जारी रहे।

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
सिकंदरपुर2 weeks agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 weeks agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 weeks agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 weeks agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 weeks agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 weeks agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 weeks agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured3 days agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?





