Uncategorized
सलमान को लेकर प्रियंका चोपड़ा नें तोड़ी चुप्पी, क्या सलमान खान के साथ संजय लीला बंसाली की…
‘कॉफी विद करण 6’ अब एक ऐसा शो बन चुका है जहाँ पर बॉलीवुड से जुडी खबरे ब्रेक होने लगी है. इसके साथ विवाद भी इसके ज़रिये काफी आने लगे हैं। अब इस शो में प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में हिस्सा लिया था. इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कई खुलासे किये है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपनी रील लाइफ के साथ साथ अपनी निजी ज़िन्दगी के बारे में भी खुलकर बात की थी।

इसके अलावा आपको बात दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने निक से शादी की है। इस शो में उन्होंने बताया है कि निक ने उन्हें कहाँ और कैसे प्रपोज़ किया था और निक की बात का उन्होंने किस तरह से जवाब दिया था। इस दौरान शो के होस्ट करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के कई स्टार्स के बारे में भी सवाल पूछे हैं लेकिन उसका जवाब वह नहीं दे पाई।

इस दौरान करण जौहर ने उनसे संजय लीला भंसाली और विशाल भारद्वाज के साथ काम करने को लेकर पूछा तो उनका कहना था कि वह पहले से ही उनसे बात कर रही हैं। आपको बता दें कि काफी दिनों से कहा जा रहा था कि सलमान खान और संजय लीला भंसाली फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म एक लव स्टोरी है। अगर दोनों काम करते हैं तो 19 साल बाद ऐसा होगा क्योंकि दोनों ने इससे पहले फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में काम किया था। उसके बाद उन्होंने कभी साथ काम नहीं किया है।

आपको बता दें कि भंसाली प्रोडक्शन्स की तरफ से भी इसकी पुष्टि हो गई है कि सलमान खान और भंसाली साथ काम करने जा रहे हैं। कहा यह भी जा रहा है कि प्रियंका भी सलमान के साथ दिख सकती हैं। हालाँकि इससे पहले भी प्रियंका और सलमान खान कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने मुझसे शादी करोगी से लेकर गॉड तुस्सी ग्रेट हो और फिल्म सलाम-ए-इश्क में साथ काम किया था लेकिन पिछले काफी समय से खबर आ रही थी कि सलमान खान और प्रियंका के बीच तल्खी बढ़ गई है।

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





