Uncategorized
क्या देश का मुसलमान पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलता है? सुनिए लोगो की राय…
यूट्यूब के चैनल के द्वारा देश में यह सर्वे किया गया कि क्या देश के मुसलमान पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हैं या नहीं, जिसके बाद जगह जगह पर जाकर लोगों से बात चीत की गई। तो आइए आपको बताते हैं कि इस सवाल पर देश के मुस्लिम जनता ने क्या जवाब दिया। जब मुसलमानों से पूछा गया कि क्या मुसलमान पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हैं या नही इसके जवाब में एक आदमी ने जवाब दिया कि बिल्कुल पाकिस्तान मुर्दाबाद है.

और हिंदुस्तान जिंदाबाद है और हमें उन लोगों के ही साथ खड़ा होना चाहिए जो पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुसलमानों को मिलजुलकर आपस में भाई चारगी और मोहब्बत से रहना चाहिए। ना ही मुसलमान हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुचाये और ना ही हिंदू मुसलमान की भावना को ठेस पहुंचाए दोनों में आपस में मोहब्बत होनी चाहिए और अपने देश के साथ एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए।

दोस्तो यही सवाल कई लोगों से पूछा गया। आइये बताते हैं कि दूसरे लोगो ने इसका क्या जवाब दिया। जब दूसरे आदमी से ये पूछा गया कि देश का मुसलमान पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाता है या नहीं? जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि देश का मुसलमान ऐसा नारा क्यों नहीं लगाएगा अगर अमेरिका हमारे खिलाफ कुछ करता है तो हम अमेरिका मुर्दाबाद का नारा लगाएंगे चाइना अगर हमारे खिलाफ कोई काम करेगा तो हम चाइना मुर्दाबाद का नारा लगाएंगे इसी तरह से अगर पाकिस्तान हमारे साथ कुछ गलत करेगा अगर हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा तो हम पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाएंगे।

हमें हिंदुस्तान से प्यार है हम हिंदुस्तानी है हमारे हिंदुस्तान के खिलाफ जो भी बोलेगा हम उसको मुर्दाबाद ही कहेंगे और कहना भी चाहिए। हम इस जमीन पर पैदा हुए हैं यह हमारी सर जमीन है और हमें इस को प्रूफ करने के लिए किसी चीज की जरूरत नहीं है। जो इंसान जिस जमीन पर पैदा होता है उसे अपनी जमीन से मोहब्बत होती है। इसी के साथ आपको बता दे कि सभी मुसलमान की एक ही राय थी कि पाकिस्तान मुर्दाबाद है।

उनका कहना है कि अगर उन्हें पाकिस्तान से कुछ लेना देना होता तो वह पहले ही पाकिस्तान चले जाते। हम हिंदुस्तानी हैं और हिंदुस्तान से हमें मोहब्बत है और जो भी हमारे हिंदुस्तान के खिलाफ खड़ा होगा वह मुर्दाबाद ही होग। देखे वीडियो
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoधूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?
-
featured1 week agoआवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश
-
featured3 weeks agoफेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
-
featured1 day ago‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन





