featured
बलिया के सुरहाताल में 10 दिसंबर से शुरु होगा नौकायन- DM सौम्या अग्रवाल
बलिया के सुरहाताल में जल्द ही आपको नावें दिखाई देंगी। 10 दिसंबर से यहां नौकायन शुरु होना वाला है। यह बात जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान कही। बता दें कि विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित सम्मेलन के दूसरे दिन दो सत्रों में संगोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारी, शिक्षाविद व नगर के संभ्रांत नागरिक शामिल हुए।
प्रथम सत्र की अध्यक्षता महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के पूर्व कुलपति प्रोफेसर पृथ्वीश नाग ने की। उन्होंने कहा कि यहाँ का जनसंख्या घनत्व बहुत अधिक है जिसे देखते हुए उच्च शिक्षा में संस्थानों एवं संसाधनों को बढ़ाये जाने की जरूरत है। इस सत्र में प्रो. प्रतिभा पांडेय, प्रो. प्रतिभा त्रिपाठी, प्रो. अंजनी कुमार सिंह ने बलिया के शैक्षणिक परिदृश्य पर अपने विचार रखें एवं अपने महत्त्वपूर्ण सुझाव दिए।
दूसरे सत्र में बलियाः एक पुनरावलोकन विषय पर परिचर्चा आयोजित हुई। जिसकी शुरुआत करते हुए बलिया के लिविंग लिजेंड और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो.आर. के. चौबे ने सुझाव दिया कि बलिया के विकास के लिए समिति बनाई जाए। अमेरिका से पधारे प्रो. जॉन माइकल वॉलेस ने कहा कि मैं बीते 12 वर्षो से बलिया लगातार आ रहा हूंँ और यह महसूस करता हूं कि विज्ञान का उपयोग समाज को बेहतर बनाने के लिए किया जाना आवश्यक है, इससे यहाँ ध्वनि प्रदूषण, जल प्रदूषण एवं कूड़ा निस्तारण की समस्या से मुक्ति मिल सकती है।
भारत के लोकपाल की सदस्य पूर्व आईपीएस अर्चना मिश्रा रामसुंदरम ने बलिया से जुड़ी कई स्मृतियों को ताजा किया अंतिम वक्ता के रूप में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने अपने विचार रखें उन्होंने कहा कि आम जन के सहयोग से बलिया के विकास को लगातार सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुरहा ताल में 10 दिसम्बर से नौकायन शुरू किया जा रहा है। इसी प्रकार यहाँ की सब्जियों के कई देशों में निर्यात की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि लीविंग लिजेंड का निर्देश हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है। हमारी कोशिश है कि आपके निर्देशों का क्रियान्वयन सुनिश्चित हो।
इस मौके पर कुलपति प्रो.कल्पलता पांडेय ने कहा कि आप सभी के सहयोग से मैं विश्वविद्यालय को शिक्षा का उत्तम केंद्र बनाना चाहती हूंँ, जो बलिया और प्रदेश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाये। कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालन डॉ.अभिषेक एवं डॉ. विनीत ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शैक्षणिक निदेशक डॉ पुष्प मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रो. एस. सी.राय, प्रो.जे.पी.इन.पांडेय , प्रो. रविन्द्र नाथ मिश्र, प्रो. साहेब दुबे, प्रो. जैनेन्द्र पांडेय, प्रो. फूलबदन सिंह, डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय,डॉ. अजय चौबे,डॉ. प्रियंका सिंह,डॉ.शशिभूषण ,डॉ. संदीप, डॉ. मनोज कुमार एवं अन्य शिक्षकगण-विद्यार्थी उपस्थित रहे।
featured
बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच “नव आरंभ विदाई समारोह-2026” का भव्य आयोजन किया गया। बीए चतुर्थ व एमए द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने अपने सीनियर्स (बीए VI व एमए IV सेमेस्टर) को यादगार विदाई दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजि० तुषारनंद ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया।

प्राचार्य डॉ० अंगद प्रसाद गुप्त ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया, वहीं सीनियर छात्रों ने गुरुजनों को अंगवस्त्र भेंट कर आभार जताया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, नृत्य, भजन और कविता ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नए सफर के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा देते हैं।

समारोह में महाविद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि संचालन बृजेश गुप्ता, अंकिता और सलोनी ने संयुक्त रूप से किया।
featured
बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!
बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।
featured
UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा


