Uncategorized
सैफ अली खान का किला देखकर खुली रह गयी लोगो की आँखे, आपको भी नहीं होगा यकीन…
आजकल सोशल मीडिया पर सैफ अली खान और करीना कपूर खान की कुछ फोटोस तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें सैफ अली खान एक शेर के पुतले के साथ नजर आ रहे हैं वह शेर के पुतले के बगल में खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे हैं। आपको बता दें कि यह तस्वीरें उनके पुश्तैनी पैलेस की है। दोस्तों वैसे तो बॉलीवुड के सभी स्टार का घर बहुत आलीशान होता है। लेकिन सैफ अली खान नवाब परिवार से ताल्लुक रखते हैं और इनका यह पटौदी पैलेस काफी ज्यादा खूबसूरत है।

हाल ही में सैफ अली खान और करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ छुट्टियां मनाने के लिए अपने पुश्तैनी पैलेस यानी पटौदी पैलेस गए हुए थे। उनकी छुट्टियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। आपको बता दे कि सैफ अली खान का पुश्तैनी पैलेस यानी कि पटौदी पैलेस काफी खूबसूरत है और हमें इसके अंदर की फोटोज देखने को मिली। जो कि सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद की जा रही है।

सैफ अली खान की इन फोटोस में सैफ करीना और तैमूर के अलावा घर के बाकी सदस्य भी नजर आ रहे हैं।आपको बता दें की पटौदी पैलेस हरियाणा में है और इसे इब्राहिम कोठी भी कहा जाता है इसे सन 1900 में बनवाया गया था। साल 2014 में सैफ अली खान ने इसका इनोवेशन करवाया था। अक्सर पूरा परिवार यहां पर छुट्टियां मनाने आता है।

बता दें कि तस्वीरों में यह साफ दिख रहा है कि पटौदी पैलेस काफी खूबसूरत है उसके अंदर शतरंज की मार्बल लगी हुई है यानी कि शतरंज के खेल के जैसी मार्बल लगी हुई है पटौदी पैलेस के सामने एक बड़ा स्विमिंग पूल भी है जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। इस पैलेस में लगभग डेढ़ सौ कमरे हैं और इस इब्राहिम कोठी में कई सारी फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





