Uncategorized
इन सभी मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर बुआ- बबुआ का नया पैंतरा, लगभग 24 सीटों पर….
जैसा कि आप जानते हैं की उत्तर प्रदेश में सपा बसपा का गठबंधन हो गया है। इसी के साथ दोनों पार्टियों ने मिलकर 2019 के लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई है। इन दोनों पार्टियों के बीच सीट का बंटवारा हो गया है। आपको बता दें कि मुस्लिम बहुल सीट यानी कि जिस सीट पर मुसलमानों की संख्या ज्यादा है। ऐसी 25 सीटों में से 13 सीट बसपा के खाते में आई है। और 11 सीट सपा के खाते में आई है। आइये आपको बताते हैं कि कौन कौन सी सीट बसपा के खाते में है और कौन सी सीट सपा के खाते हैं। बसपा के खाते में आई हुई सीट आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सलेमपुर, फतेहपुर, घोसी, सिकरी, जौनपुर, अमरोहा, गाजीपुर, सहारनपुर, कैसरगंज, और भदोही है।

इसी के साथ सपा के खाते की सीट लखनऊ, चंदौली, बदायूं, बरेली, बहराइच, आजमगढ़, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और कन्नौज है। इसी के साथ आपको बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में 25 सीटों में से 9 सीटों पर बसपा नंबर दो पर रही थी और वो सीट है अलीगढ़, आगरा, मेरठ, चंदौली जौनपुर, घोसी, फतेहपुर सिकरी और भदोही। आपको ये भी बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस गठबंधन के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि मायावती की पार्टी और अखिलेश यादव की पार्टी मिलकर अच्छी खासी सीट निकाल सकती है।

आपको बता दें कि मायावती और अखिलेश ने 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इस गठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं किया गया। इससे पहले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस का गठबंधन हुआ था। जिसके बाद सपा और कांग्रेस की बुरी हार हुई थी लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव और मायावती ने कांग्रेस का गठबंधन अपने साथ नहीं किया।.

जिसके बाद कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है और उत्तर प्रदेश के चुनाव की बागडोर प्रियंका गांधी के हाथ में थमा दी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के चुनाव की बागडोर प्रियंका गांधी संभालेगी। हाल ही में प्रियंका गांधी ने लखनऊ में रोड शो किया जिसमें उन्होंने काफी भीड़ इकट्ठा की और यह साबित किया की उनकी लोकप्रियता अभी खत्म नहीं हुई है।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured2 days agoधूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?
-
featured3 days agoफेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
-
featured6 days agoजननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
-
बलिया6 days agoअघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन
-
featured5 days agoएक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन
-
featured6 days agoलखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?
-
बलिया6 days agoबलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला





