बलिया स्पेशल
पैडमैन का असर: अब बलिया में ग्रामीण महिलाओं की ‘पैडमैन बनीं ग्राम प्रधान
ऐसे वक्त में जब देश में पीरियड्स (मासिक धर्म) से जुड़ी भ्रांतियों को खत्म करने के प्रयास जारी हैं, वही बलिया जिले के रतसरकलां की ग्राम प्रधान स्मृति सिंह अनोखी पहल से हर तरफ वाह वाही लुट रही हैं.
गांव की महिलाओं को आसानी से सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने एक ‘सेनेटरी पैड बैंक स्थापित किया है. उन्होंने फसबुक पेज पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है ” आज पहली रतसर कला गांव में “भारत के प्रथम ग्रामिण सेनेटरी पैड बैंक” का निव रखा गया.
किशोरी बालिकाओं व महिलाओं को बेदाग नारी व पैड वुमन कार्यक्रम के तहत, सुरक्षा, स्वच्छता,माहवारी या मासिक धर्म ,साफ सफाई की समस्या व महिलाओं मे झिझक को कम करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम व निशुल्क सेनटरी पैड्स दिया गया। उनके मुताबिक अपने इस बैंक से महिलाओं को सिर्फ दो रुपये में पैड उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही बेहद गरीब महिलाओं के लिए यह पूरी तरह फ्री भी होगा.
उनके दावों के मुताबिक भारत के ग्रामीण क्षेत्र मे ये पहला कार्यक्रम है. उन्होंने कहा अगर पुरूष ( पैड मैन ) एक महिला के लिए ऐसा कर सकता है तो हम महिला (पैड वुमन /गर्ल ) क्यों नहीं कर सकतीं हैं.
महिलाओं के सामने ऐसी बहुत सारी स्वास्थ्य समस्याएं हैं। सुरक्षा और स्वच्छता की स्थिति को सर्वाधिक महत्व दिया गया है. उन्होंने कहा मैं स्वयं एक महिला हूँ और मुझे गर्व है कि मुझे आप सबकी बहन व बेटी होने का सौभाग्य प्राप्त है,मै अपनी बहनों को इस माध्यम से जागरूक कर उन्हें बेहतर निदान का मार्गदर्शन करुं जिससे हमारा परिवार, गांव व समाज भी स्वस्थ,स्वच्छ व सुरक्षित रहे. और मेरी सरकार से भी गुजारिश है की सेनिट्री पैड को टैक्स फ्री करे ताकी माहिलाये 20% की जगह 100%इसका उपयोग कर सके और स्वस्थ रह सके.
जानकारी के लिए बता दें की पैडमैन’ के निर्देशक आर बल्कि ने इसकी कहानी अच्छे से पर्दे पर उतारी है. फिल्म में अक्षय कुमार, अरुणाचलम की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन उनके किरदार का नाम लक्ष्मी है. ‘पैडमैन’ की कहानी मध्यप्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें दिखाया गया है कि देश में महज 12% महिलाएं ही पैड का उपयोग करती हैं और जबकि बाकि महिलाएं गंदे कपड़े, पत्ते और राख का इस्तेमाल करती हैं.
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


