Uncategorized
रेनू मोंडल की कामयाबी की ये है असली वजह, लगातार आने लगे ऑफर…
रातों-रात शोहरत पाने वाले बहुत सारे बॉलीवुड सितारों के बारे में आपने सुना होगा ।लेकिन आज हम जिस महिला के बारे में बात करने जा रहे हैं वह हमारे लिए जीता जागता उदाहरण है इस बात का कि किसी की किस्मत कभी भी पलट सकती है । दोस्तों हम बात कर रहे हैं एक ऐसी महिला के बारे में जो रोज रेलवे स्टेशन आती थी ट्रेनों में जा कर गाना गाती थी पैसे बटोरती थी और वापस घर चली जाती थी। गाना गाकर कुछ पैसे मिल जाते थे जिससे एक वक्त की रोटी उसे नसीब हो जाती थी और कभी हालात ऐसे होते थे कि उसे एक कप चाय भी नहीं मिलती थी।

इसी तरह उस महिला की जिंदगी चल रही थी लेकिन एक बार गाना गाते समय किसी नेक इंसान ने उसकी वीडियो बना ली और उस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया । वह वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हुआ की हर कोई उस महिला की आवाज का दीवाना हो गया यहां तक कि कई लोगों ने तो उसे स्वर कोकिला लता मंगेशकर की कॉपी भी कह दिया।

इस सब से अनजान उस महिला को इस बारे में तब पता चला जब उनके पास बड़े-बड़े रियलिटी शो के ऑफर आने लगे ।इतना ही नहीं उस महिला के पास हिमेश रेशमिया और सलमान खान जैसे बड़े स्टार्स पहुंचे और उन्होंने उस महिला को सीधा अपनी फिल्म में गाना गाने का मौका दे दिया ।
जी हां दोस्तों हम बात कर रहे हैं रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर पैसे मांगने वाली रेनू मॉडल की। जिसकी जिंदगी ने अचानक ऐसी करवट ली कि लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली । दोस्तों हम सब यकीन करते हैं इस बात पर कि किस्मत बदलती है लेकिन किसी की किस्मत इस तरह बदलती है यह देखकर पूरी दुनिया हैरान है । कैसे रातों-रात ट्रेनों में गाना गाने वाली एक महिला सेलिब्रिटी बन गई हर तरफ उनकी वीडियो वायरल हो रही है हर कोई उनकी आवाज़ का दीवाना हो रहा है शायद इसी को किस्मत कहते हैं।

लता मंगेशकर के सॉंग ” एक प्यार का नगमा है मौजों की रवानी है” ने उन रानू मॉडल की पूरी जिंदगी पलट कर रख दी और आज वह एक सेलिब्रिटी की तरह सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
सिकंदरपुर2 weeks agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 weeks agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 weeks agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 weeks agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 weeks agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 weeks agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 weeks agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured3 days agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?





