Uncategorized
रानू मंडल को रातों रात स्टार बनाने वाला सामने आया, कुछ इस तरह हुआ चमत्कार …
आज हम बात करेंगे उस इंसान के बारे मे जिसके कारण आज रानू मंडल की ज़िंदगी पूरी तरह बदल गई है । दोस्तों रानू मंडल वही महिला है जो कोलकाता के रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना “एक प्यार का नगमा है मौजों की रवानी है ” गाते गाते रातो रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई । रानु का गाना जिसने भी सुना उसके मुंह से यही निकला कि इनकी आवाज तो बिल्कुल लता मंगेशकर जैसी है काश कोई इन्हें फिल्मों में गाना गाने का मौका दे दे ।

देखते ही देखते किसी ने उनके गाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि खुद रानू मंडल को भी इस बात पर यकीन नहीं है कि आज वह एक सेलिब्रिटी बन चुकी है । सोशल मीडिया पर रानु मंडल की आवाज सुनकर उनके पास हजारों लोग आए और उन्हें तरह-तरह के ऑफर देने लगे उन्हीं लोगों में से एक हैं हिमेश रेशमिया जिन्होंने रानू मंडल को ना सिर्फ अपनी फिल्म में गाना गाने का मौका दिया बल्कि उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई।

दोस्तों भले ही आज आप हिमेश को रानू की जिंदगी बदलने वाला समझ रहे लेकिन रानु मंडल की जिंदगी में हिमेश रेशमिया से भी बढ़कर एक शख्स ऐसा है जिसने रानू के लिए फ़रिश्ते का काम किया ।आज रानू जो कुछ भी है वो सब उसी इंसान की देन है।जी हां दोस्तों हम बात कर रहे हैं उस इंसान की जिसने रानू मंडल का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला जिसके कारण रानु की आवाज को आज पूरी दुनिया सुन पा रही है ।
आपको बता दें कि रानू मंडल पश्चिम बंगाल के एक स्टेशन पर गाना गा कर अपना गुजारा करती थी। इससे पहले एक जमाने से रानू मंडल को बहुत सारे लोग गाना गाते देखते और सुनते थे लेकिन सबने उन्हें नजरअंदाज कर दिया । रानू मंडल हमेशा पुराने गाने ही गाया करती थी ।सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ उसमें भी रानु लता मंगेशकर का ही एक गाना “एक प्यार का नगमा है मौजों की रवानी है” गा रही है।
दोस्तों आज जो सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रही है इस वीडियो को बनाने वाले शख्स का नाम है “अतिंद्र चक्रवर्ती”।अतीन्द्र उस वक्त स्टेशन पर मौजूद थे जिस समय रानु गाना गा रही थी ।
अतिंद्र ने न सिर्फ रानू मंडल के गाने का वीडियो बनाया बल्कि इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी किया ।बस उसके आगे जो कुछ भी हुआ उसके बारे में तो आप सभी जानते ही हैं अतिंद्र चक्रवर्ती के इस एक छोटे से वीडियो ने राजू मंडल की जिंदगी बदल कर रख दी ।और र रातों-रात रानु मंडल एक सेलिब्रिटी बन गई। अब हालात ऐसे हैं की रानू से कांटेक्ट करने के लिए कई सिंगर और कई रियलिटी शो वाले परेशान है।

इतना ही नहीं रानू को अब स्टेज शो करने के लिए भी ऑफर आ रहे हैं । अब सोशल मीडिया पर चानु मंडल का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रानु मंडल का मेकओवर हो रहा है ।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured2 weeks agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
बैरिया4 days agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
featured3 weeks agoतीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
खेल कूद2 weeks agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured1 week agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां





