बलिया स्पेशल
नामांकन में रविशंकर सिंह पप्पू ने दिखाई सियासी ताकत, बोले- ‘जनबल के साथ फिर एक बार जीतूंगा चुनाव’
बलिया में MLC चुनाव के लिए आज नामांकन के आखिरी दिन बीजेपी से रविशंकर सिंह पप्पू और सपा से अरविंद गिरी ने नामांकन दाखिल किया। दोनों ही प्रत्याशी गाजे-बाजे साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। और नामांकन भरने की प्रक्रिया पूरी की। नामांकन के दौरान दोनों ही प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा करते नजर आए। रविशंकर सिंह ने नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए अपनी जीत का दावा किया उन्होंने कहा कि मैं चुनाव जीत चुका हूँ अब सिर्फ घोषणा होना बाकी है। इस दौरान उन्होंने सपा प्रत्याशी पर तंज भी कसा।
अवधुतेश्वर में दर्शन के बाद नामांकन– रविशंकर सुबह अपने इब्राहिम पट्टी स्थित पैतृक आवास स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर द्वारा निर्मित भगवान अवधुतेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ हजारों का काफिला किडिहरापुर, नगरा, भीमपुरा, ताड़ीबड़ागांव सुखपुरा, हनुमानगंज होते हुए हुए सैकड़ों वाहनों सहित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने नामांकन दाखिल किया। और जीत का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग उनके साथ हैं। साथ ही धनबल और जनबल के सवाल पर कहा कि जनबल है तभी वह 3 बार चुनाव जीते और इस बार भी चुनाव जीत रहे हैं।
अरविंद गिरी पर रविशंकर का तंज- 3 बार MLC रह चुके वर्तमान में चौथी बार लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू ने सपा प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें तो बलिया की भोगौलिक स्थिति ही नहीं पता तो चुनाव कैसे जीतेंगे। उन्हें अगर बलिया में छोड़ दिया जाए तो वह अपने घर तक नहीं पहुंच पाएंगे। वह कुछ दिन से तो बलिया में आए हैं। इससे अच्छा वह वापस लखनऊ ही चले जाएं। साथ ही कहा कि मैं बलिया के छोटे-छोटे गांव में घूम चुका हूं और अब चुनाव मैं नहीं जनता लड़ रही है।
वहीं इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अरविंद गिरी पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, विधायक संग्राम सिंह यादव जयप्रकाश अंचल सपा के जिला अध्यक्ष राज मंगल यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सपा कार्यालय से निकलकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा के इंतेजाम किए थे जगह जगह पुलिस के जवान एलर्ट नजर आये। बता दें आज नामांकन की आखिरी तारीख थी। नामांकन पत्रों की जांच 23 मार्च को होगी और 25 मार्च तक नाम वापसी की जा सकेगी। 9 अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। 16 अप्रैल तक निर्वाचन पूरा कर लिया जाएगा।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


