बलिया
बलिया में बीज दुकानों पर छापेमारी, दुकानदारों में मचा हड़कंप, 45 नमूने जांच के लिए भेजे गए
बलिया जिला प्रशासन किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश कर रहा है। प्रशासन के प्रयासों का परिणाम है कि बीज व उर्वरक के पर्याप्त स्टॉक जनपद में उपलब्ध हैं। बीज व उर्वरक की उपलब्धता में कमी न हो इसके लिए अपर मुख्य सचिव कृषि के द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी ने बीज व उर्वरक की दुकानों पर सघन जांच छापे की कार्रवाई की।
तहसील सिकंदरपुर में जिला कृषि अधिकारी के द्वारा कुल 17 प्रतिष्ठानों को चेक किया गया। इसमें 21 बीज नमूने ग्रहित किये गए। बेलथेरारोड तहसील में अपर जिला कृषि अधिकारी द्वारा 19 बीज दुकानों का निरीक्षण कर बीज के 20 नमूने ग्रहित किये गए। बैरिया तहसील में जिला कृषि अधिकारी द्वारा 11 दुकानों का निरीक्षण कर 4 बीज नमूने ग्रहित किये गए तथा अन्नपूर्णा बीज केंद्र का वितरण रजिस्टर पूर्ण न होने पर चेतावनी जारी किया गया।
निरीक्षण के दौरान गोदाम में उपलब्ध स्टॉक और पोस मशीन के स्टॉक का सत्यापन किया गया, अभिलेखों को देखा गया। रिकॉर्ड चेक किए गए तथा दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि खतौनी के अनुसार ही किसानों को बीज व खाद उपलब्ध कराई जाए।जिन किसानों के पास संयुक्त खतौनी है उसमें भी उनकी हिस्सेदारी को संज्ञान में लेकर ही कार्य किया जाए। किसी भी स्थिति में कालाबाजारी नहीं होने दिया जाएगा। मौके पर उपस्थित कृषकों से वार्ता की गयी। रसीदें भी चेक किया गया।
वर्तमान में कृषि की बुवाई तेजी से हो रही है ऐसे में निरंतर दुकानों की चेकिंग कराई जाएगी । बिहार बॉर्डर के दुकानों पर कृषि विभाग द्वारा क्षेत्रीय कृषि कर्मचारी एवम उप जिलाधिकारी द्वारा स्टैटिक रूप से लेखपालों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। जो अपने देखरेख में वितरण कार्य करेंगे। छापे के दौरान कुल 45 बीज नमूने भी ग्रहण किए गए। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर चलती रहेगी। प्रत्येक दशा में जिला प्रशासन सुनिश्चित करेगा कि रबी की बुवाई में किसानों को कहीं भी बीज व उर्वरक की कमी न हो एवं ना तो कोई दुकानदार किसानों से अधिक मूल्य ले सके। किसी दुकानदार को कालाबाजारी नहीं करने दिया जाएगा। यदि कोई दुकानदार अधिक मूल्य पर बीज एवं उर्वरक की बिक्री करते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत की जाएगी।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


