देश
इस लड़की की मुस्कान पर फिदा हुआ सोशल मीडिया, जानें आखिर कौन हैं ये लड़की
वैलेंटाइन वीक के हफ्ते में इंटरनेट पर भी यूजर वीडियो, क्लिप और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी दौरान पिछले दो दिनों से कुछ वीडियो, फोटोज और क्लिप फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सएप पर शेयर की जा रही है। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में एक लड़की अपने आंखों के इशारों से अपने बॉयफ्रेंड के प्रति प्यार का इजहार करती नजर आ रही है। ट्विटर पर उसका नाम टॉप ट्रेंड में बना हुआ है। लोगों को लड़की के द्वारा किए गए एक्सप्रेशंस इतने पसंद आ रहे हैं कि इंस्टाग्राम पर कुछ ही घंटों पर उसके फॉलोवर्स की संख्या भी बढ़ गई है। यूजर्स वीडियो और फोटो को शेयर करने के साथ ही कमेंट्स कर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
फोटो में नजर आ रही लड़की मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर हैं। 18 साल की प्रिया वारियर केरल की रहने वाली हैं।
प्रिया का एक हाल ही में एक मलयाली गाना ‘मानिका मलयारा पूवी’ रिलीज हुआ है।
प्रिया प्रकाश के इस गाने को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
प्रिया इन दिनों त्रिशूल के विमला कॉलेज से बी.कॉम की पढ़ाई कर रही हैं।
प्रिया प्रकाश मलयाली फिल्म ‘ओरु अडार लव’ से डेब्यू कर रही हैं। फिल्म 3 मार्च 2018 को रिलीज होने जा रही है।
फिल्म ‘ओरु अडार लव’ के डायरेक्टर उमर लुलु हैं। फिल्म में शान रहमान ने म्यूजिक दिया है।
प्रिया प्रकाश वारियर इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म के गाने का एक सीन सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
प्रिया फोटो में व्हाइट टॉप और ब्लू जींस में नजर आ रही हैं।
featured
सड़क दुर्घटना में हुई TV एक्टर की मौत, बलिया के रहने वाले थे अमन जायसवाल
बलिया : मुंबई से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बेल्थरा रोड के रहने वाले होनहार टीवी कलाकार अमन जायसवाल का शुक्रवार को एक सड़क हादसे में निधन हो गया। फिल्म सिटी के पास दोपहर करीब 3 बजे उनकी बाइक को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में अमन गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत अस्पताल ले जाने के बावजूद, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
अमन जायसवाल बेल्थरा रोड के रहने वाले थे। प्रतिष्ठित व्यापारी दिनेश जायसवाल के पौत्र और आशीष जायसवाल के बेटे थे। वह मुंबई में रहकर टीवी सीरियल्स में मुख्य किरदार निभा रहे थे और अपने काम से बलिया का नाम रोशन कर रहे थे। अमन मुंबई में जब भी किसी प्रोजेक्ट को साइन करते उनके नाम के साथ बलिया का जिक्र जरुर होता था। वह अब तक तीन लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में मुख्य भूमिका निभा चुके थे। उनकी आकस्मिक मौत ने पूरे बेल्थरा रोड को गहरे शोक में डाल दिया है।
बड़े बड़े एक्टर्स के साथ धारावाहिक ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ अमन जायसवाल का पहला लीड शो रहा। इसमें उन्होंने आकाश का किरदार निभाया था। जिसके बाद से उनकी पोपुलिराटी दिन ब दिन बदती जा रही थी और उन्हें कई प्रोजेक्ट मिले थे। बलिया के अमन फिल्मी सिटी कही जाने वाली मुंबई में रहकर कई फ़िल्म और सीरियल में किया। अमन की सफलता और संघर्ष की कहानी, युवाओं को प्रेरित करती आई है। अमन ने साबित किया कि छोटे शहर के लोग भी बड़े सपने देख सकते हैं और उन्हें पूरा कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अमन बाइक से फिल्म सिटी के पास दोपहर करीब 3 बजे किसी ऑडिशन में जा रहे थें। अचानक हाईवे पर एक ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। घायल अमन को उनके दोस्त अभिनेश मिश्रा तुरंत कामा अस्पताल लेकर गए, लेकिन हादसे के आधे घंटे बाद अमन ने दम तोड़ दिया।
अमन की मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता की हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। बेल्थरा रोड में लोग इस असामयिक घटना से गहरे सदमे में हैं। अमन जैसे होनहार कलाकार का यूं असमय जाना वाकई में बेहद दुखद है।
देश
पंजाब में AAP ने तोड़ा गठबंधन, अकेले लड़ने का किया ऐलान
कांग्रेस को एक और बड़ा झटका देते हुए पंजाब में आम आदमी पार्टी ने गठबंधन तोड़कर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस ऐलान से पहले आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में असम की तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की गुरुवार को घोषणा की। उसने उम्मीद जताई कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) उन्हें इन सीटों से चुनाव लड़ने की अनुमति देगा।
‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने संवाददाता सम्मेलन में तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि डिब्रूगढ़ से मनोज धनोहर, गुवाहाटी से भावेन चौधरी और सोनितपुर से ऋषि राज को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि ‘हम एक परिपक्व गठबंधन के भागीदार हैं और हमें पूरा विश्वास है कि ‘इंडिया’ गठबंधन इसे स्वीकार करेगा. लेकिन चुनाव जीतना सबसे महत्वपूर्ण है। हम इन तीन सीट के लिए तुरंत तैयारी शुरू कर रहे है।’
पाठक ने कहा कि ‘अब सभी चीजों में तेजी लानी चाहिए. कई महीनों से बातचीत जारी है लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। हम मोदी सरकार के खिलाफ लड़ाई में ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ हैं। गठबंधन के संबंध में सभी फैसले तुरंत लिए जाने चाहिए।’
देश
लोकसभा चुनाव से पहले AAP ने किया बडे़ स्तर पर संगठन विस्तार, कई विंगों में हुई नियुक्तियां
पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए बड़े स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। करीब 2500 से अधिक लोगों को संगठन में जगह दी गई है। कुछ दिन पहले पार्टी जॉइन करने वाले नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां मिली है।
गुरदासपुर से भाजपा छोड़ AAP में शामिल हुए स्वर्ण सलारिया को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि डॉ. केडी सिंह और राजिंदर रीहल को स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी लगाया गया है। वहीं, फतेहगढ़ साहिब लोकसभा हलका में कैप्टन हरजीत सिंह को लोकसभा वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। इसके अलावा अल्पसंख्यक विंग में बड़ी नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी का लक्ष्य सभी 13 लोकसभा सीटों को फतह करना है। क्योंकि CM भगवंत मान पहले ही पंजाब में इस बार 13-0 का नारा दे चुके हैं।
पार्टी की तरफ से जिला से लेकर स्टेट तक संगठन के सभी विंगों में नई तैनाती की गई हैं। इसमें जिला स्तर के डॉक्टर विंग, एक्स इंप्लाई विंग, स्वर्णकार विंग, ट्रांसपोर्ट विंग, इंटेक्चुअल विंग और बीसी विंग शामिल है। बीसी विंग में सबसे ज्यादा लोगों को जगह दी गई। पार्टी ने संगठन को इस तरह मजबूत किया है कि ब्लॉक व गली तक उनकी पहुंच संभव हो पाए। इससे पहले भी पार्टी इस तरह इतने बड़े स्तर पर नियुक्तियां कर चुकी है।
-
बलिया2 weeks ago
बलिया में शर्मनाक घटना, पिता ने अपनी ही बेटी के साथ किया बलात्कार
-
बलिया6 days ago
बलिया के विकास को मिलेगी रफ्तार, अब फोरलेन होगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे
-
बलिया3 weeks ago
बलिया में 2 युवकों की धारदार हथियार से हत्या, परिजन बोले- हत्यारों को फांसी हो, हमें जान के बदले जान चाहिए
-
featured2 weeks ago
बलिया में लव मैरिज के 3 महीने बाद दंपति ने की सुसाइड, पति ट्रेन से कटा, पत्नी ने लगाई फांसी
-
बलिया2 weeks ago
पति को खोजते हुए अलीगढ़ से बलिया पहुंची पत्नी, 12 साल लिव-इन में रहने और शादी करने के बाद हुआ फ़रार
-
बलिया2 weeks ago
सेना का ट्रक खाई में गिरने से बलिया निवासी जवान शहीद, एक दिन पहले ही पत्नी से की थी बात
-
बलिया1 week ago
बलिया के बैरिया थाने में पूर्व विधायक और प्रभारी निरीक्षक के बीच हुई कहासुनी, पूर्व विधायक बोले-थाना आपके पिताजी का नहीं है!
-
बलिया1 week ago
बलिया में घोटाले के आरोप में पूर्व विधायक समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज