Uncategorized
86 लाख की लागत से गंगा कटान से बचाव की तैयारी, बनिया और सोनारटोला में होंगे रिवेटमेंट कार्य
बलिया के गंगा किनारे बसे गांवों में बारिश के समय हालात काफी खराब हो जाते हैं। गंगा का तेज बहाव मैदानी इलाकों को काटने लगता है। कटान से रामगढ़ इलाके के बनिया और सोनार टोला गांव सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। ऐसे में अब विभाग ने इन गांवों को गंगा की कटान से बचाने के लिए तैयारी शुरु कर दी है।
विभाग के द्वारा 86 लाख खर्च कर कटान से बचाव किया जाएगा। इसके तहत पिछले साल के कटान में धाराशायी 100 मीटर लंबाई के बीच रिवेटमेंट कार्य किए जाएंगे। इसकी प्रकिया शुरु कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार कार्य अल्पकालीन निविदा के तहत होगा, यानि कि ठेकेदार को तय समय में ही कार्य पूरा करना होगा, ऐसा नहीं होने पर उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
वहीं बाढ़ खंड के अवर अभियंता प्रशांत गुप्ता ने बताया, बनिया व सोनार टोला के पास पिछले वर्ष कटान में क्षतिग्रस्त कार्य के पुनर्निर्माण के लिए टेंडर डाले जा चुके हैं। यहां करीब 86 लाख की लागत से अल्पकालीन निविदा के तहत बचाव कार्य कराए जाएंगे। टेंडर खुलने के साथ ही बचाव कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
बता दें कि बलिया में बारिश के समय लोगों का काफी ज्यादा परेशानी होती है। जरा सी ही बारिश में शहरों के अंदर पानी भर जाता है, तो वहीं नदियां भी रौद्र रुप में नजर आती है। ज्यादा बारिश होने पर बाढ़ की स्थिति बन जाती है। करीब 4 महीनों में हर साल बाढ़ और कटान से लोगों को काफी नुकसान होता है। फसलें चौपट हो जाती हैं तो वहीं कई जगह खेत तक बह जाते हैं। इन परेशानियों को देखते हुए इस बार विभाग ने बचाव कार्य शुरु कर दिया है।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





