Connect with us

बलिया

बलिया में गंगा के बढ़ते जलस्तर से लोग चिंतित, कटानरोधी कार्य में लापरवाही पर भड़के सपा विधायक

Published

on

बलिया में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से अब लोगों की चिंता बढ़ गई है। गंगा के जलस्तर में प्रति घंटा दो सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिसकी वजह से गंगा तटवर्ती लोग चिंतित होने लगे हैं। खतरा बिंदु 57-615 मीटर है।

दुबे छपरा में यूट्यूब विधि पार्कोपाइन सहित 3.75 करोड़ से हो रहा कटानरोधी कार्य लाख पकोशिश के बाद भी रविवार को भी गतिशील नहीं हो सका। दुबे छपरा, गोपालपुर, उदईछपरा की लगभग 20 हजार आबादी पिछले साल हुए बाढ़ कटान के मंजर को याद कर चिंतित होने लगी है। गंगा नदी का पानी अभी पेटे के अंदर है, लेकिन नदी से संबद्ध छाड़न में पानी का फैलाव धीरे-धीरे होने लगा है।

वहीं गंगा के जलस्तर में वृद्धि को देख बैरिया के सपा विधायक जयप्रकाश अंचल ने रामगढ़, दुबेछपरा में हो रहे कटान रोधी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कटानरोधी कार्य में हो रही लापरवाही पर असंतोष जताते हुए कहा कि विभागीय लोग ठीकेदारों के साथ मिलकर अनियमितता कर रहे हैं। बाढ़ व कटान के पूर्व सभी कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए लेकिन अधूरे पड़े हैं। सपा के दशरथ यादव, उमेश यादव, गिरीश कुमार, बसंत सिंहा, एसके प्रियदर्शी, प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद थे।

Advertisement        
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

बलिया पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और गैंगरेप के आरोप में 2 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

Published

on

बलिया में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के मार्गदर्शन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग से अपहरण और गैंगरेप के आरोप में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी ओमवीर सिंह के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई।

जानकारी के मुताबिक, सुखपुरा थाना पुलिस ने पहले आरोपी बिहारी सैनी (27) को सुखपुरा चौराहे के पास पकड़ा। वह मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के बिड़ला मंदिर किशोरी नगर का निवासी है। दूसरा आरोपी भागवत सैनी को करनई तिराहे के पास गिरफ्तार किया गया, जो मथुरा के ही गोविंद नगर थाना क्षेत्र का निवासी है। दोनों आरोपी घटना स्थल से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए दोनों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 069/2025 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें बलिया न्यायालय भेज दिया गया है।

Continue Reading

बलिया

बलिया की रसड़ा पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार

Published

on

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के नेतृत्व में अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के तहत रसड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पिता और पुत्र भी शामिल हैं। इनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।

यह गिरफ्तारी शुक्रवार सुबह 6:45 बजे की गई, जब उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उन्होंने धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 117(2), 118(1), 109, 324(5), 303(2) बीएनएस में वांछित आरोपियों सुमित सिंह उर्फ सीपू, राज सिंह और प्रदीप सिंह को उनके घर के पास गिरफ्तार किया। यह तीनों आरोपी संवरा (थाना रसड़ा) के निवासी हैं।

इस गिरफ्तारी में उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह के साथ मुख्य आरक्षी नंदलाल यादव, अरविन्द त्रिपाठी और आरक्षी पंकज विश्वकर्मा भी शामिल रहे।

Continue Reading

बलिया

बलिया में भीषण सड़क हादसा: शादी से लौटते समय जीप और डंपर की टक्कर, एक की मौत, छह घायल

Published

on

उत्तर प्रदेश के बलिया से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर आई है। एक परिवार खुशी के मौके पर शादी समारोह से घर लौट रहा था, लेकिन उनका सफर दुख में बदल गया, जब उनकी जीप एक डंपर से टकरा गई। यह हादसा बलिया-बैरिया मार्ग (एनएच 31) पर हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुण्ड परसिया के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप सड़क से नीचे गड्ढे में गिर गई, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान गंगापुर के तेलिया टोला निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र पटेल के रूप में हुई। घायलों में उनकी पत्नी माला (30), मेनका (27), रामनाथ पटेल (70), श्रीनिवास मिश्र (78) और 13 वर्षीय आकाश शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन जितेंद्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, जितेंद्र अपनी साली की शादी में शामिल होने के बाद अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के साथ घर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही हल्दी थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा सड़क सुरक्षा के मुद्दे को एक बार फिर उजागर करता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!