2.58 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं फेफना प्रत्याशी उपेंद्र तिवारी, पांच साल में दोगुनी हुई संपत्ति

बलिया।  प्रदेश सरकार के खेल व युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी ने फेफना विधानसभा से नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के समय दाखिल हलफनामे में मंत्री ने अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया। इसके मुताबिक मंत्री की व्यक्तिगत सम्पत्ति दो करोड़ 85 लाख 74 हजार 632 रुपये है। इसमें दो करोड़ 41 लाख 83 हजार 632 रुपये की चल तथा 43 लाख 91 हजार की अचल सम्पत्ति है।

जबकि 2017 में उपेन्द्र तिवारी की ओर से दाखिल हलफनामा में उनकी कुल सम्पत्ति एक करोड़ 48 लाख 20 हजार 33 रुपए थी। इसमें एक करोड़ 21 लाख 50 हजार 33 रुपये की चल तथा 26 लाख 70 हजार रुपये की अचल सम्पत्ति थी। यानि की उपेंद्र तिवारी की कुल संपत्ति पिछले पांच सालों में दोगुना से भी अधिक हो गई है। मंत्री के पास हाथ में नकदी के नाम पर 57 हजार 737 रुपये है, जबकि उनकी पत्नी के पास इनसे अधिक 61 हजार 155 रुपये नकद हैं।

वहीं संपत्ति के मामले में भी मंत्री की पत्नी ज्यादा धनवान निकली। मंत्री की पत्नी के पास कुल चल व अचल सम्पत्ति दो करोड़ 95 लाख 47 हजार 892 रुपये हैं। इसमें दो करोड़ 39 लाख रुपये अचल सम्पत्ति थी। वहीं 2017 की बात करें तो मंत्री के पत्नी की चल सम्पत्ति 10 लाख 95 हजार 473 रुपये थी। जो इस बार बढ़कर 56 लाख 47 हजार 892 रुपये हो गयी है।

वाहन की बात करें तो मंत्री के पास केवल एक वाहन है। वह 2003 मॉडल की सिर्फ एक क्वालिस गाड़ी है। जिसकी कीमत 59 हजार 763 रुपये लगाय गयी है। सोने जेवरात की बात करें तो मंत्री के पास 2017 में 75 ग्राम सोना था, जबकि इस बार यह बढ़कर 200 ग्रामहो गया है। पत्नी के पास 200 ग्राम सोना व 500 ग्राम चांदी थी। इस बार पत्नी के पास सोना बढ़कर 400 ग्राम हो गया है। जबकि चांदी 500 ग्राम ही है। मंत्री ने अपनी दो बेटियों के नाम से सुकन्या समृद्धि योजना में भी करीब 15 लाख रुपये जमा हैं। मंत्री पर बैंक का 92 लाख 80 हजार 953 रुपये का लोन है, जबकि पत्नी पर दो करोड़ 16 लाख रुपये का लोन है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago