Categories: बलिया

बलिया: समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पूजा चौहान के परिजनों से मिला, दी मदद और शोक संवेदना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जुही सिंह और महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बलिया जिले के बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सराय गुलाब राय में पहुंचा, जहां हाल ही में धर्मराज चौहान की 20 वर्षीय पुत्री पूजा चौहान की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने की दिल दहला देने वाली घटना घटी थी।

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने इस निंदनीय घटना की कड़ी आलोचना की और बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आदेश पर जांच और जानकारी के लिए प्रतिनिधि मंडल ग्राम सराय गुलाब राय पहुँचा।

प्रतिनिधिमंडल ने पूजा चौहान के परिवार से मुलाकात की और समाजवादी पार्टी की ओर से आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ शोक संवेदना व्यक्त की। प्रतिनिधि मंडल ने परिवार को आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी हमेशा उनके साथ है और हर संभव मदद के लिए तत्पर है।

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष कंचन भारती, जिला महासचिव नित्या सैनी, जिला सचिव सोनी राजभर, शोभा राजभर, चन्दा देवी, अंकिता चौहान, चिंता पासवान और मंजू देवी के अलावा महिला टीम भी शामिल थी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago