Categories: बलिया

बलिया में सनसनीखेज वारदात, 7वीं के छात्र ने स्कूल में 8वीं के छात्र में चाकू घोंपा

बलिया से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक 7वीं के छात्र ने 8वीं के छात्र को चाकू से मारकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हैरानी की बात ये है कि आरोपी छात्र ने स्कूल में ही इस वारदात को अंजाम दिया। जिससे अन्य छात्र में खौफ का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, करबा के वार्ड नंबर तीन (शिवरात्रि पोखरा) निवासी कृष्णा वर्मा का 14 वर्षीय पुत्र रवि जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता है। शुक्रवार को उसका कस्बे के ही एक मोहल्ला निवासी कक्षा सात में पढ़ने वाले छात्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। स्कूल में परीक्षा देने के लिए रवि जैसे ही पहुंचा, वहां पहले से मौजूद आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। कमर के पास चाकू लगने से रवि लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

आवाज सुनकर शिक्षक और आसपास के लोग पहुंचे और घायल छात्र को स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया। सीएचसी के डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। बीईओ बांसडीह सुनील चौबे का कहना है कि स्कूल के कक्षा सात के छात्र ने कक्षा आठ के छात्र को चाकू मारकर घायल कर दिया है। गंभीर हालत में उसे भर्ती कराया गया है। अस्पताल में घायल छात्र का डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। कोतवाल संजय सिंह का कहना है कि परिजनों की ओर से फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस अपने स्तर से घटना की जांच कर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

23 hours ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago