बलिया। बेल्थरारोड विधानसभा सीट से भाजपा के छट्टू राम ने नामांकन दाखिल किया है। सिकंदरपुर के सिवानकला के रहने वाले छट्टू राम के पास करीब 5 लाख की संपत्ति है, दो आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। छट्टू राम की बात करें तो वह पोस्ट ग्रेजुएट है। उनकी आजिविका का साधन कृषि है, जबकि उनकी पत्नी नौकरी करती हैं।
छट्टू राम के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उनकी वार्षिक आय 4.91 लाख और पत्नी की 3.51 लाख है। छट्टू राम के पास कुल दो लाख और पत्नी के पास 3.71 लाख की चल संपत्ति हैं। पत्नी के पास 65 ग्राम सोना और 150 ग्राम चांदी है। छट्टू राम के पास कोई अचल संपत्ति नहीं हैं, लेकिन पत्नी के नाम पर 1.03 करोड़ की अचल संपत्ति हैं। पत्नी लगभग तीन लाख की कर्जदार भी हैं। छट्ठू के खिलाफ धरना प्रदर्शन से संबंधित दो आपराधिक मामले हैं। दोष सिद्ध नहीं है। यही नहीं छट्टू राम के पास वाहन के नाम पर कुछ नहीं है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…