Categories: बलिया

जय विजय अभियान के तहत मतदाताओं के बीच पहुंच रहे भाजपा प्रत्याशी संजय यादव

सिकंदरपुर सीट पर एक बार फिर जीत हासिल करने निवर्तमान विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी संजय यादव क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।

अपने जय विजय अभियान के तहत वह विधानसभा क्षेत्र के पंदह मंडल अन्तर्गत क्षेत्र के कई गांवों में डोर टू डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं को भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान कर एक बार फिर प्रदेश में योगी सरकार बनाने की अपील कर रहे हैं।

अपने जनसंपर्क अभियान के तहत संजय यादव शुक्रवार को मिश्रौली, उकछी, छित्तू पाली, दोघरा, रतसी मेहमापुर, गोबरहा व तेनुही आदि गांव पहुंचे। वहां उन्होंने मतदाताओं से बातचीत की, उनकी समस्याएं जानी और क्षेत्र के विकास की बात कही। उन्होंने विकासकार्यो को गिनाते हुए उनके पक्ष में वोट डालने की गुजारिश की।

इस दौरान संजय यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के प्रति क्षेत्रवासियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। कहा कि प्रदेशवासी पूरी तरह से प्रदेश में पुनः योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। विपक्ष को।लेकर कहा कि विपक्षी दलों के पास वोटरों को बताने कोई उपलब्धि ही नहीं है। ऐसे में लोग भाजपा के पक्ष में ही मतदान करने वाले हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago