AIMIM ने फेफना से पूर्व BJP नेता को बनाया प्रत्याशी, हंगामा हुआ तो एक घंटे में काटा टिकट

बलिया। बलिया में चुनावी माहौल गर्म है और जब ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बीजेपी के पूर्व नेता शमीम अंसारी उर्फ भोला को फेफना विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया तो सियासी पारा और चढ़ गया। हालांकि पूर्व बीजेपी नेता को टिकट देने पर हुए बवाल के चलते पार्टी ने एक घंटे के अंदर ही टिकट काट दिया। इस बीच सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी। अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर AIMIM ने एक पूर्व बीजेपी नेता को टिकट दिया ही क्यों था, लेकिन इस सवाल का पार्टी के पास कोई जवाब नहीं है।

टिकट देने के सवाल पर पार्टी चुप– बलिया खबर से बात करते हुए बलिया, गाजीपुर और मऊ के प्रभारी शमीम अहमद खान ने बताया कि पार्टी ने फेफना उम्मीदवार का टिकट काट दिया है। लेकिन टिकट देने की क्या वजह रही इस सवाल पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर किया। बता दें टिकट की घोषणा के बाद ही सोशल मीडिया पर पूर्व बीजेपी नेता के पोस्ट वायरल होने लगे थे। पूर्व बीजेपी नेता को टिकट देने के मुस्लिम वोट बैंक के लिहाज से भी देखा जाने लगा।

AIMIM ने पूर्व बीजेपी नेता का टिकट तो काट दिया लेकिन अब सवाल कई उठ रहे हैं सियासत में चर्चाओं का माहौल गर्म है। पूर्व बीजेपी नेता को AIMIM से टिकट मिलने को लेकर राजनीति के अलग-अलग एंगल से देखा जा रहा है। हालांकि देखना होगा कि AIMIM कब तक इस मसले पर साफ-साफ जवाब देती है।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago