देश
मोदी के मंत्री पर भड़के राजभर, कहा- देश में ‘हिंदू-मुस्लिम’ बंद करो और कुछ काम करो
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इलाहाबाद का नामकरण प्रयागराज किए जाने को सही ठहराते हुए इसी तर्ज पर बिहार के कुछ शहरों का भी नाम बदले जाने की मांग सोमवार को उठाई। इस पर यूपी के मंत्री ओपी राजभर ने कहा है कि इनके पास कोई काम नहीं है। ये जनता का दिमाग भटकाने के लिए ये नाम बदले का एक बहाना है इनका। अगर हिम्मत है तो लाल किले का नाम बदल देना उसको गिरा देना।
उन्होंने कहा कि जो नेता बिहार वाले (गिरिराज सिंह) बयान दे रहे हैं, वो जिस रोड पर चलते हैं उसका उनके दादा ने बनवाया है? जीटी रोड शेरशाह सूरी ने बनाया है। एक नई सड़क बना कर दिखा दें, बयान देना अलग बात है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि योगी जी ने यह कदम (इलाहाबाद का नामकरण प्रयागराज करने का) अच्छा उठाया है। वह धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा, ”मैं आपसे पूछता हूं कि आपके घर पर कोई कब्जा कर ले और जब आप सामर्थ्यवान होंगे तो क्या अपने घर का नाम उसी का रहने देंगे।
सिंह ने कहा, ”मैं तो मांग करुंगा कि पूरे देश में… बिहार में भी जो नाम मुगलों के नाम से जुड़ा है, उन नामों को हटाया जाना चाहिए। जिसका एक उदाहरण बख्तिायरपुर है। बिहार की राजधानी पटना के बाहरी इलाके में स्थित बख्तियारपुर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मस्थान है। माना जाता है कि दिल्ली के सुल्तान कुतुबुद्दीन एबक के निर्देश पर बख्तियार खिलजी के नाम पर इस जगह का नाम बख्तियारपुर रखा गया था जिसने बिहार पर आक्रमण किया था।
गिरिराज सिंह ने कहा, ”भारत में कोई भी मुगलों का वंशज नहीं है। सभी राम के वंशज और भारतीय हैं। बिहार में भाजपा के साथ सत्ता में शामिल जदयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि यह देश हिंदू, मुसलमान, सिख और ईसाई सभी का है। कुछ लोग बयानबाजी कर देश और समाज को बांटना चाहते हैं। ऐसे लोगों से देश सजग है।
उन्होंने गिरिराज सिंह को बड़ा भाई बताते हुए उन्हें बख्तिायरपुर का इतिहास जानने का सुझाव दिया और कहा कि उसके बाद नाम बदलने की बात करें। संजय ने कहा कि जहां तक गिरिराज सिंह का सवाल है, वह केंद्र में मंत्री हैं। उन्हें देश में मंहगाई, किसानों की समस्या और बेरोजगारी की बात करनी चाहिए। राजद प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने गिरिराज के बयान पर प्रतिक्रिया में कहा कि यह मुगलों की धरती नहीं बल्कि राम—रहीम की धरती है तथा सभी उन्हीं के वंशज हैं।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री पर आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस तरह का विवादित बयान देने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे लोग देश को बांटना चाहते हैं। राजग छोड़कर राजद के साथ महागठबंधन में शामिल हुए हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आरोप लगाया कि गिरिराज सिंह हिंदू समाज की भावनाएं भड़काकर 2019 का लोकसभा चुनाव जीतने की फिराक में लगे हुए हैं।
featured
सड़क दुर्घटना में हुई TV एक्टर की मौत, बलिया के रहने वाले थे अमन जायसवाल
बलिया : मुंबई से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बेल्थरा रोड के रहने वाले होनहार टीवी कलाकार अमन जायसवाल का शुक्रवार को एक सड़क हादसे में निधन हो गया। फिल्म सिटी के पास दोपहर करीब 3 बजे उनकी बाइक को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में अमन गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत अस्पताल ले जाने के बावजूद, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
अमन जायसवाल बेल्थरा रोड के रहने वाले थे। प्रतिष्ठित व्यापारी दिनेश जायसवाल के पौत्र और आशीष जायसवाल के बेटे थे। वह मुंबई में रहकर टीवी सीरियल्स में मुख्य किरदार निभा रहे थे और अपने काम से बलिया का नाम रोशन कर रहे थे। अमन मुंबई में जब भी किसी प्रोजेक्ट को साइन करते उनके नाम के साथ बलिया का जिक्र जरुर होता था। वह अब तक तीन लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में मुख्य भूमिका निभा चुके थे। उनकी आकस्मिक मौत ने पूरे बेल्थरा रोड को गहरे शोक में डाल दिया है।
बड़े बड़े एक्टर्स के साथ धारावाहिक ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ अमन जायसवाल का पहला लीड शो रहा। इसमें उन्होंने आकाश का किरदार निभाया था। जिसके बाद से उनकी पोपुलिराटी दिन ब दिन बदती जा रही थी और उन्हें कई प्रोजेक्ट मिले थे। बलिया के अमन फिल्मी सिटी कही जाने वाली मुंबई में रहकर कई फ़िल्म और सीरियल में किया। अमन की सफलता और संघर्ष की कहानी, युवाओं को प्रेरित करती आई है। अमन ने साबित किया कि छोटे शहर के लोग भी बड़े सपने देख सकते हैं और उन्हें पूरा कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अमन बाइक से फिल्म सिटी के पास दोपहर करीब 3 बजे किसी ऑडिशन में जा रहे थें। अचानक हाईवे पर एक ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। घायल अमन को उनके दोस्त अभिनेश मिश्रा तुरंत कामा अस्पताल लेकर गए, लेकिन हादसे के आधे घंटे बाद अमन ने दम तोड़ दिया।
अमन की मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता की हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। बेल्थरा रोड में लोग इस असामयिक घटना से गहरे सदमे में हैं। अमन जैसे होनहार कलाकार का यूं असमय जाना वाकई में बेहद दुखद है।
देश
पंजाब में AAP ने तोड़ा गठबंधन, अकेले लड़ने का किया ऐलान
कांग्रेस को एक और बड़ा झटका देते हुए पंजाब में आम आदमी पार्टी ने गठबंधन तोड़कर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस ऐलान से पहले आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में असम की तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की गुरुवार को घोषणा की। उसने उम्मीद जताई कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) उन्हें इन सीटों से चुनाव लड़ने की अनुमति देगा।
‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने संवाददाता सम्मेलन में तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि डिब्रूगढ़ से मनोज धनोहर, गुवाहाटी से भावेन चौधरी और सोनितपुर से ऋषि राज को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि ‘हम एक परिपक्व गठबंधन के भागीदार हैं और हमें पूरा विश्वास है कि ‘इंडिया’ गठबंधन इसे स्वीकार करेगा. लेकिन चुनाव जीतना सबसे महत्वपूर्ण है। हम इन तीन सीट के लिए तुरंत तैयारी शुरू कर रहे है।’
पाठक ने कहा कि ‘अब सभी चीजों में तेजी लानी चाहिए. कई महीनों से बातचीत जारी है लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। हम मोदी सरकार के खिलाफ लड़ाई में ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ हैं। गठबंधन के संबंध में सभी फैसले तुरंत लिए जाने चाहिए।’
देश
लोकसभा चुनाव से पहले AAP ने किया बडे़ स्तर पर संगठन विस्तार, कई विंगों में हुई नियुक्तियां
पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए बड़े स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। करीब 2500 से अधिक लोगों को संगठन में जगह दी गई है। कुछ दिन पहले पार्टी जॉइन करने वाले नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां मिली है।
गुरदासपुर से भाजपा छोड़ AAP में शामिल हुए स्वर्ण सलारिया को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि डॉ. केडी सिंह और राजिंदर रीहल को स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी लगाया गया है। वहीं, फतेहगढ़ साहिब लोकसभा हलका में कैप्टन हरजीत सिंह को लोकसभा वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। इसके अलावा अल्पसंख्यक विंग में बड़ी नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी का लक्ष्य सभी 13 लोकसभा सीटों को फतह करना है। क्योंकि CM भगवंत मान पहले ही पंजाब में इस बार 13-0 का नारा दे चुके हैं।
पार्टी की तरफ से जिला से लेकर स्टेट तक संगठन के सभी विंगों में नई तैनाती की गई हैं। इसमें जिला स्तर के डॉक्टर विंग, एक्स इंप्लाई विंग, स्वर्णकार विंग, ट्रांसपोर्ट विंग, इंटेक्चुअल विंग और बीसी विंग शामिल है। बीसी विंग में सबसे ज्यादा लोगों को जगह दी गई। पार्टी ने संगठन को इस तरह मजबूत किया है कि ब्लॉक व गली तक उनकी पहुंच संभव हो पाए। इससे पहले भी पार्टी इस तरह इतने बड़े स्तर पर नियुक्तियां कर चुकी है।


