Connect with us

बलिया

बलिया ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव की अधिसूचना जारी, इस दिन होगा मतदान

Published

on

बलिया में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई को शाम 4 बजे है। नामांकन की जांच 23 जुलाई को 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवार वापसी की तिथि 24 जुलाई को दोपहर बाद 3 बजे तक और इसी दिन 3 बजे के बाद प्रतीक आवंटन होगा।
मतदान 6 अगस्त को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक तथा मतगणना 8 अगस्त को सुबह 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी। लक्षकार ने बताया कि नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन दाखिल करना और इसकी जांच उम्मीदवार वापसी तथा प्रतीक आवंटन सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालय पर होगा। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान पद का चुनाव सीयर ब्लॉक के फरसाटार ग्राम पंचायत में होगा, जबकि दुबहड़ ब्लॉक के डुमरी, नवानगर ब्लॉक के चॉड़ी व बांसडीह ब्लॉक के बघांव व परसिया में क्षेत्र पंचायत की रिक्त सीट पर चुनाव होगा।
वहीं ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव बांसडीह ब्लॉक के बरियारपुर, दियराभागर, चांदपुर, पिन्डहरा की एक-एक तथा अकोल्ही व ताजपुर में दो रिक्त पदों पर होगा। इसके अलावा गड़वार ब्लॉक के बभनौली में, चिलकहर ब्लॉक के सलेमपुर व खलीलपुर में, बेरूआरबारी ब्लॉक के दुर्गीपुर में दो रिक्त पदों पर तथा नरायनपुर, हरिपुर, सूर्यपूरा व आसचौरा की एक-एक रिक्त पदों पर होगा। बैरिया ब्लॉक के कृपालपुर व नीरूपुर में, मुरलीछपरा ब्लॉक के वाजिदपुर, हृदयपुर, शिवपुर कपूर दियर, इब्राहिमाबाद नौबरार, सूर्यभानपुर की एक-एक तथा लक्ष्मीपुर की दो रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होगा। हनुमानगंज ब्लॉक के हैबतपुर, बहेरी उर्फ प्रेमचक, इंदरपुर, धरहरा, पकड़ी की एक-एक तथा मझरिया की तीन रिक्त पदों पर निर्वाचन होना है।
जिला मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार लक्षकार ने ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव कराये जाने के लिए निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिया है। उन्होंने विकास खण्ड सीयर में सहायक अभियंता लघु सिंचाई विनोद कुमार सिंह को आरओ और एडीओ समाज कल्याण इरसाद अहमद को एआरओ, बांसडीह ब्लॉक में जल निगम के सहायक अभियंता गुलाम अख्तर को आरओ व एडीओ सांख्यिकी मुनेश शर्मा को एआरओ, रसड़ा ब्लॉक में जिला क्रीडाधिकारी जवाहर लाल यादव को आरओ और एडीओ कृषि प्रशांत प्रजापति को एआरओ, मुरली छपरा ब्लॉम में जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी गौतम त्रिपाठी को आरओ व एडीओ कृषि कपिल राजभर को एआरओ नियुक्त किया है।
इसी प्रकार विकास खण्ड दुबहड़ में पशु चिकित्साधिकारी डॉ दिनेश कुमार को आरओ व एडीओ एमआई विनोद श्रीवास्तव को एआरओ, बेलहरी में श्रम प्रवर्तन अधिकारी को आरओ व एडीओ आईएसबी अवनेन्द्र मौर्या को एआरओ, गड़वार में श्रम प्रवर्तन अधिकारी गणेश सिंह को आरओ व एडीओ आईएसबी अनिल सिंह को एआरओ बनाया है। विकास खण्ड बेरूआरबारी में आरईएस के एई अभिषेक राय को आरओ व एडीओ कृषि परशुराम यादव को एआरओ, नवानगर में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी आशुतोष पाण्डेय को आरओ व एडीओ कृषि हरिशचन्द्र यादव को एआरओ, हनुमानगंज ब्लॉक में जिला कृषि अधिकारी पवन प्रजापति को आरओ व एडीओ पीपीओ अरविन्द सिंह को एआरओ बनाया गया है।
चिलकहर में जिला प्रशिक्षण अधिकारी सुनील वर्मा को आरओ व एडीओ एसटी हेमन्त पाण्डेय को एआरओ, बैरिया ब्लॉक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार को आरओ व एडीओ कृषि एसके जुबेर अली को एआरओ तथा सोहांव ब्लॉम में पशु चिकित्साधिकारी केके मौर्या को आरओ व एडीओ आईएसबी आनन्द राय को एआरओ नियुक्त किया है। इसके अलावा रिजर्व में जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपक श्रीवास्तव, लघु सिंचाई के एई अनिल कुमार व जिला कार्यक्रम अधिकारी को आरओ के रूप में एडीओ कृषि अशोक सिंह, ज्ञान प्रसाद व एडीओ सांख्यिकी अमित सिंह बिसेन को एआरओ में नियुक्त किया गया है।
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी

Published

on

हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —

“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”

उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।

Continue Reading

फेफना

दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका

Published

on

बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक  और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Continue Reading

featured

बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म

Published

on

बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।

भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।  और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!