featured
बलिया की नगरा पुलिस ने 25,000 का इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बलिया पुलिस अधीक्षक एस आनंद के कुशल निर्देश में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के सफल पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो. फहीम कुरैशी के कुशल नेतृत्व में थाना नगरा पुलिस के बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस ने 25,000 के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। आज सुबह थानाध्यक्ष नगरा अतुल कुमार मिश्रा मय टीम और स्वाट टीम प्रभारी अजय यादव की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर फायर ब्रिगेड सेन्टर ने छुवाडीह के पास से 15 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
साल 2008 से थाना कोतवाली बलिया के हत्या के मुकदमे में और वर्ष 2012 से थाना सहतवार बलिया में पंजीकृत हत्या के मुकदमें में वांछित चल रहा था, जिसकी तलाश जनपदीय पुलिस टीम द्वारा काफी समय से की जा रही थी। अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 2009 में गैगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसकी गिरफ्तारी में नगरा व स्वाट टीम को सफलता प्राप्त हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्त छोटे उर्फ छोटक कहार पुत्र प्रभुनाथ निवासी सहरसपाली थाना कोतवाली जिला बलिया पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 25000/- रूपये का इनाम पूर्व में घोषित किया गया था। जिसके पास से एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस, 315 बोर का व एक अदद फर्जी आधार कार्ड प्रकाश के नाम का बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नगरा पर मु0अ0सं0 220/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, धारा 467, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में अतुल कुमार मिश्र थानाध्यक्ष नगरा, उपनिरीक्षक अजय यादव प्रभारी स्वाट जनपद बलिया, हेड कांस्टेबल कृष्णकुमार सिंह, विक्रान्त कुमार, रोहित कुमार, राकेश यादव, विनोद रघुवंशी समेत अन्य पुलिसकर्मियों का योगदान रहा।
featured
UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा
featured
Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने ध्वजारोहण किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान में निहित प्रावधानों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सेना से सेवानिवृत्त महानुभूतियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। हरियाणवी नृत्य, “मां से ही माटी” थीम पर आधारित प्रस्तुति, “पधारो मारे देश”, कव्वाली, उत्तर-पूर्व भारत का प्रसिद्ध बिहू नृत्य तथा योग प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। गरबा और भांगड़ा नृत्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “वराह रूपम” नृत्य एवं कथकली प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के निदेशक तुषार नंद जी एवं सौम्या प्रसाद जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं समानता के सिद्धांतों पर आधारित समाज के निर्माण से ही भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना साकार हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारीगण के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा एवं अरविंद चौबे की विशेष सहभागिता रही।


