बलिया पुलिस ने लोगों के साथ करोड़ों को धोखाधड़ी करने वाले कंपनी संचालक सदस्य को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को न्यायलय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
जानकारी के मतुाबिक आरोपी संजय चौरसिया है। उसने अपने साथी अजय चौरसिया, अखिलेश चौरसिया और मनोज कुमार गुप्ता के साथ रॉयल सिंबल स्टेट एंड एग्रो टेक कॉर्पोरेशन लिमिटेड नाम से कंपनी बनाई। इसमें उन्होंने 7000 लोगों के अकाउंट खोले।
लोगों से 6 करोड़ रुपये की राशि मिली। इस राशि से आरोपियों ने 7 जगहों पर जमीन खरीद ली और निवेशकों का पैसा वापस नहीं लौटाया। निवेशकों ने जब पैसे मांगे तो आरोपी कंपनी बंद कर भाग गए। इसके बाद आरोपी संजय को गिरफ्तार किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि वांटेड अभियुक्त संजय चौरसिया पुत्र रामयश चौरसिया निवासी अगरसंडा थाना फेफना जनपद बलिया को मुखबिरी सूचना के आधार पर महाराष्ट्र के विश्राम बाग पुणे के स्वामी सामर्थ मंदिर के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बताया कि संजय कुमार चौरसिया 409/420/506 धारा के तहत वांछित अभियुक्त था।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…