Categories: बलिया

बलिया – मानदेय सहित 5 सूत्रीय मांगों को लेकर रसोईया संघ का धरना, BSA ने फिर एक सप्ताह का दिया आश्वासन

बलिया में राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोईया संघ के बैनर तले रसोईयों ने मानदेय सहित 5 सूत्रीय मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। चिलचिलाती धूप और झुलसाती गर्मी में आक्रोशित रसोईयों ने धरना देकर मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।



5 सूत्रीय मांगों को आश्वासन के बाद भी नहीं मानें जाने और 2022 से मानदेय न मिलने के कारण रसोइयों में आक्रोश है। रसोईयों ने कहा कि पिछले माह यानि 19 मई को मानदेय सहित 5 सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरना दिया था। तब बीएसए मनिराम सिंह ने रसोईयों का मानदेय एक सप्ताह में देने का आश्वासन दिया लेकिन महीना बीतने वाला है और अभी तक एक भी मांग पूरी नहीं की।

रसोईयों ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का रसोईयों का मानदेय एक सप्ताह के भीतर देने का आश्वासन कोरा ही रहा गया। इस बीच बीएसए से दो बार मानदेय देने की बात भी कही लेकिन नतीजा सिफर रहा। कहा कि 2021 से जब खाते में मानदेय मिलना शुरू हुआ, तब से स्थिति यही है। 12 महीने काम कराते हैं और दस महीने का मानदेय मिलता है।

वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मणिराम सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में पीएफएमएस यानी कि जिस माध्यम से रसोइयों का मानदेय भेजा जाता है। इसमें कुछ दिक्कत है। इस मामले में बातचीत की जा रही है। एक सप्ताह के अंदर रसोइयों का मानदेय उनके खाते में चला जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

7 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago