Categories: बलिया

NDA की लगेगी लंका, बजेगा अब INDIA का डंका” जीतेगा INDIA – अवलेश सिंह

बलिया। विपक्षी महागठबंधन का नाम INDIA तय होने पर जदयू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवलेश सिंह ने बीजेपी पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “NDA की लगेगी लंका, बजेगा अब INDIA का डंका” जीतेगा INDIA.

अवलेश सिंह ने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि 26 पार्टियां एकजुट होकर काम करने के लिए बेंगलुरु में मौजूद थी। हम सबकी मिलकर आज 11 राज्यों में सरकार में हैं। बीजेपी को अकेले 303 सीटें नहीं मिली हैं। उसने अपने सहयोगियों के वोटों का इस्तेमाल करके सत्ता पाई और फिर उन्हें त्याग दिया।

दरअसल बेंगलुरु में हुई विपक्षी दलों की बैठक में अहम फैसला हुआ है। विपक्षी दलों ने तय किया कि अब उनके गुट का नाम ‘INDIA’ (इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस) होगा। बैठक में शामिल 26 दलों ने आम सहमित से यह फैसला लिया। आपको बता दें, इससे पहले कांग्रेस के नेतृत्व वाले इस विपक्षी गुट पहले यूपीए के नाम से जाना जाता था।

विपक्ष के सभी बड़े नेताओ ने मंगलवार को बीजेपी के खिलाफ 26 विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA का ऐलान करते हुए कहा कि 26 दलों ने एकजुट होकर काम करने की कसम खाई है। हमारा इरादा सत्ता हासिल करना नहीं बल्कि हमारा मकसद देश में लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय की रक्षा करना है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago