Categories: बलिया

बलिया में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, गंगा के किनारे 284 घन मीटर बालू और ट्रैक्टर जब्त

बलिया। पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को थाना नरही क्षेत्र में कार्रवाई की। साहपुर बभनौली के सटे गंगा नदी के किनारे 284 घन मीटर बालू जब्त किया। साथ ही अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर लोडर जब्त करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि उपजिलाधिकारी अखिलेश यादव और सीओ वैभव पाण्डेय व खनन अधिकारी के नेतृत्व में खनन व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने नरहीं थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साहपुर बभनौली से सटे गंगा नदी के किनारे पर औचक निरीक्षण किया।

जिसमें 3 जगहों पर लगभग 284 घन मीटर सफेद बालू का अवैध भण्डारण पाया गया। मौके से अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर लोडर बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर का पकड़ा गया। टीम ने मौके पर ही लोडर ड्राइवर प्रदीप यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी कुल्हड़िया थाना नरहीं बलिया को गिरफ्तार कर लिया।

बरामद सफेद बालू और एक ट्रैक्टर लोडर को थाना नरहीं लाया गया। इस संबंध में खनन निरीक्षक जितेश कुमार की तहरीर के पर थाना नरहीं पर धारा 411 आईपीसी व उत्तर प्रदेश उपखनिज (परिहार) नियमावली 2021 3(2) व खान एवं खनिज (विकास का विनियमन) अधि. 21(4) का मुकदमा पंजीकृत किया गया।

इसके साथ ही अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बताया कि इसमें सम्मिलित अन्य लोगों के विषय में भी जांच की जा रही है। शीघ्र ही उन लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 days ago

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago