बलिया में राशन कार्ड को लेकर अव्यवस्था देखी जा रही है। तमाम प्रयासों के बाद भी जरूरतमंदों को राशन कार्ड उफलब्ध नहीं हो पा रहा है। ऐसे में गरीब लोग बेहद परेशान हैं।
बता दें कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अधिकांश इलाकों में यूनिट हाउसफुर है। विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत की खबरें भी सामने आ रही हैं। विभागीय कर्मी हर महीने किसी का राशन कार्ड और किसी का यूनिट काटने का खेल खेलते हैं और अपने चहेतों को राशन कार्ड उपलब्ध करा देते हैं।
वर्तमान में कुल 581501 हैं जिसमें अन्त्योदय के 101608 व पात्र गृहस्थी के 479893 हैं, लेकिन आपूर्ति विभाग में अभी तक कार्डधारकों का डाटा दुरुस्त नहीं हो सका है। आए दिन राशनकार्ड में कोई न कोई बदलाव हो जाता है। कभी राशनकार्ड गायब कर दिए जाते हैं तो कभी राशनकार्ड से यूनिट।
इतना ही नहीं दूसरे गांव में राशन कार्ड बनवा कर कई लोग अपने गांव के कोटेदार के यहां से राशन उठान करते हैं। जैसे हनुमानगंज ब्लॉक के दरामपुर गांव में नौ यूनिट का कार्ड सोहांव ब्लॉक के गांव का बना हुआ है। जिले में आठ वर्ष पूर्व 2015 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू किया गया। वर्ष 2016 में पूर्व के संचालित सभी कार्डों के स्थान पर केवल दो तरह के अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी राशनकार्ड जारी किया गया।
दो माह पहले जिले में कुल 581668 संचालित थे इसमें अन्त्योदय के 101688 व पात्र गृहस्थी के 479980 रहे। लेकिन वर्तमान में जिले में कुल 581501 हैं जिसमें अन्त्योदय के 101608 व पात्र गृहस्थी के 479893 हैं। बीते दो माह में कुल 167 राशनकार्ड कट गए जबकि सैकड़ों राशनकार्ड से एक या दो यूनिट गायब हो गए हैं।
बलिया डीएसओ रामजतन यादव का कहना है कि इंटर स्टेट आधार डुप्लीकेसी के तहत लगातार मॉनीटरिंग हो रही है। जिन कार्डधारकों के आधार अन्य राज्यों में राशनकार्ड में फीड हैं उनके राशनकार्ड कट रहे हैं। दूसरे गांव के निवासियों का राशनकार्ड दूसरे गांव में बनाए जाने के मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…