Categories: बलिया

बलिया के विकास पर विराम, 2 महीने में 40 से अधिक सड़कों के टेंडर हुए पर 1 का भी निर्माण नहीं हुआ शुरू

बलिया में सड़क निर्माण को लेकर उदासीनता का आलम देखा जा रहा है। बीते 2 महीने में 40 से अधिक सड़कों का टेंडर तो विभाग की ओर से कर दिया गया, लेकिन चिंता की बात है कि अभी तक किसी भी सड़क पर काम शुरू नहीं हुआ।

अब बारिश का मौसम आ गया है, ऐसे में सड़क निर्माण पर विराम लगता नजर आ रहा है। बता दें कि लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय व निर्माण खंड के अलावा आरईएस की ओर से बीते डेढ़ माह में 40 से अधिक सड़कों व संपर्क मार्गों का टेंडर कराया गया है। अभी तक किसी भी इलाके में सड़कों के निर्माण देखने को नहीं मिल रहे हैं।

विभागीय अधिकारी के अनुसार कई टेंडर को अंतिम रूप दे दिया गया है तो कई अभी प्रक्रिया में हैं। वहीं सड़कों का निर्माण न होने से ग्रामीण इलाकों में परेशानी बढ़ रही है। ग्रामीणों को कीचड़ भरे रास्ते से आवागमन करना पड़ रहा है। सड़कों के निर्माण को लेकर शासन की ओर से लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं लेकिन इसका असर जिले में नहीं है। हालांकि बीते एक पखवारा से रुक-रुक हो रही बारिश हो रही है।

इसको लेकर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सीपी गुप्ता ने कहा कि जिन सड़कों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है उनपर कार्य शुरु होंगे। बारिश के कारण भी कार्य प्रभावित हो रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago