बलिया
बलिया पहुंचे MP के सीएम शिवराज ने बोला कांग्रेस पर हमला, बोले- आजादी का गलत इतिहास पढ़ाया
आज बलिया के टीडी कॉलेज के मैदान से भाजपा की जन विश्वास यात्रा की शुरुआत हुई। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह मुख्य तौर पर मौजूद रहे। दोनों ही नेताओं ने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया।
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आजादी थाली में नहीं मिली थी। कांग्रेस ने आजादी का इतिहास गलत पढ़ाया। आजादी के नायक मंगल पांडेय, राजगुरु, चन्द्रशेखर आजाद, सुभाष चन्द्र बोस को भुला दिया गया। जनसभा में आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कभी आजादी के नायकों के नाम पर दीप भी नहीं जलाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बाबा त्रिपुंड लगा रहे हैं। प्रियंका गंगा नहा रही हैं। सपा सरकार के घोटालों की जांच शुरू कर दी गई है।
शिवराज ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी का जश्न मनाया, सभी को याद किया। अब हालात यह है कि प्रदेश में अपराधी कहते हैं कि जेल में वह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ की पुलिस से वह कांप रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साधारण व्यक्ति नहीं हैं। एक सूरज, एक देश और एक मोदी। हम सभी आम कार्यकर्ता हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में परिवारवाद है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुलडोजर चलाकर गुंडों का सफाया कर दिया। अब देश में लव जिहाद नहीं रहेगा।
वहीं मंच से स्वतंत्रदेव सिंह ने सपा और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश के लिए अनुपयोगी हैं। पहले किसान शाम में घर पहुंचता था तो घर में अंधेरा रहता था। उसे पत्नी की शक्ल नहीं दिखती थी। इसलिए वो दो रोटी ही खाता था। आज किसान शाम को घर पहुंचता है तो उसके घर पर उजाला रहता है। पत्नी की शक्ल देख कर वो छह रोटी खाता है। कहा कि अखिलेश प्रदेश में गुंडाराज लाना चाहते हैं। योगी राज में मुख्तार अंसारी जैसे माफिया जेल में हैं। अतीक के घर पर बुलडोजर चल रहा है। स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बना और अपने घर के लोगों को नहीं झोपड़पट्टी वाले को आवास दिया। पांच लाख के मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाया। पीएम ने वाल्मीकि समाज के सफाईकर्मियों के पैर धोकर उन्हें सम्मान दिया।
इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ला, जयप्रकाश निषाद, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, रविंद कुशवाहा के साथ ही भाजपा के प्रदेश और गोरक्ष प्रांत के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बलिया की जनता का आभार भी जताया।
बता दें कि बलिया से निकलने वाली यात्रा गोरक्ष प्रांत के 61 विधानसभा में जाएगी। 20 दिसंबर को यात्रा बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के सुखपुरा, इसके बाद फेफना विधानसभा के पचखोरा में पहुंचेगी। सिकंदरपुर, बेल्थरारोड होते हुए रसड़ा विधानसभा क्षेत्र कवर करते हुए मऊ के लिए प्रस्थान करेगी।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।
-
featured2 weeks agoBHU छात्र नेता योगेश योगी के प्रयास से एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी!
-
फेफना2 weeks agoमकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
-
featured3 days agoUGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र
-
featured20 hours ago


